ePaper

अमृता राव के बेटे की पहली तसवीर आई सामने, क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस, देखें ये खूबसूरत फोटो

Updated at : 18 Mar 2021 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
अमृता राव के बेटे की पहली तसवीर आई सामने, क्यूटनेस के दीवाने हुए फैंस, देखें ये खूबसूरत फोटो

Amrita Rao son first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) ने पिछले साल नवंबर महीने में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था. अमृता और उनके पति आरजे अनमोल ने अपने बेटे का नाम वीर रखा था और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी. अब चार महीने बाद उनके बेटे की पहली तसवीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Amrita Rao son first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) ने पिछले साल नवंबर महीने में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था. अमृता और उनके पति आरजे अनमोल ने अपने बेटे का नाम वीर रखा था और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी. अब चार महीने बाद उनके बेटे की पहली तसवीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

अमृता राव और आरजे अनमोल के बेटे की ये तसवीर ईटाइम्स के साथ शेयर की गई हैं. एक्ट्रेस ने बेटे का नाम वीर रखने के बारे में बात करते हुए कहा, ‘अनमोल और मैं दोनों देशभक्त हैं. वीर नाम उनकी पहली पसंद थी जो मुझे भी पसंद आया.’

undefined

आग अमृता कहती है, ‘मैं वीर के शेड्यूल के साथ अपनी वर्क मीटिंग्स को बैलेंस कर रही हूं. अब दिन छोटे और रातें लंबी हो गई हैं, लेकिन मां बनना अपने बच्चे को करीब से जानने का एकमात्र तरीका है. मैं मजबूत, समझदार और गौरवान्वित महसूस करती हूं कि मैंने यह चुनौती स्वीकारी.’

Also Read: मौनी रॉय की पतली कमरिया पर अटका फैंस का दिल, कमेंट में बोले- और यहां मैं पिघल गया…

वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे बेबी होने के बाद जिंदगी बदल जाती है और कितनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं. अमृता कहती हैं, “मैं हर रोज बेटे वीर को देखती हूं और सोचती हूं कि क्या यह सच में है? बेबी जिदंगी में आपको सबसे पहली चीज टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन सिखाता है. मदरहुड, कई सारे इमोशन्स से भरा होता है.

https://www.instagram.com/p/CHPGLjHjQiH/

2016 में अमृता ने की थी अनमोल से शादी

अमृता राव ने RJ अनमोल से शादी की है. 7 सालों से एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 15 मई 2016 को मुंबई में शादी कर थी. बता दें कि बॉलीवुड के क्‍यूट अभिनेत्र‍ियों में शुमार अमृता राव ने साल 2002 में फिल्‍म ‘अब के बरस’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद साल 2006 में वे फिल्‍म ‘विवाह’ में नजर आईं. इस फिल्‍म में उनकी सादगी और मुस्‍कुराहट ने सबका दिल जीत लिया. उनके करियर को नयी उड़ान मिली और उन्‍होंने हे बेबी (2007), शौर्या (2008), लाइफ पार्टनर (2009) और जानें कहां से आई है (2010) जैसी फिल्‍मों में काम किया.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola