ePaper

अमिताभ बच्चन का स्वैग देखकर सौरव गांगुली हुए क्लीन बोल्ड, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए, तसवीर वायरल

Updated at : 20 Jan 2022 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन का स्वैग देखकर सौरव गांगुली हुए क्लीन बोल्ड, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए, तसवीर वायरल

अमिताभ बच्चन ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसपर सौरव गांगुली का कमेंट वायरल हो रहा है. इस फोटो में बिग बी काफी कूल दिख रहे है.

विज्ञापन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लगभग हर दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते है. बिग बी ने कुछ दिन पहले अपने आंगन की फोटो शेयर की थी. अब उन्होंने एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उनका स्वैग दिख रहा है. इस फोटो पर पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए.

अमिताभ बच्चन ने विंटर ट्रैक सूट पहने हुए अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में लॉन्ग बूट और ब्लू टोपी भी पहना हुआ है. आंखों पर चश्मा लगाए बिग बी काफी शानदार दिख रहे है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हां. आप सही थे, शहर में कोई धुंध नहीं छाई हुई है. शहर में सिर्फ उजाला है. बस हम सभी इस ‘COVOID’ से दूर.. आप जानते हैं मैं क्या कहना चाहता हूं.’

https://www.instagram.com/p/CY5tujxB1Vy/

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस उनके स्वैग को देखते हुए कमेंट्स की बौछार इनबॉक्स में कर रहे है. इस पर सौरव गांगुली ने कमेंट कर लिखा, ‘द बॉस इज आउट, इनके लिए तो एज इस जस्ट अ नंबर.’ सौरव गांगुली के इस कमेंट पर बिग बी ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘आगे बढ़ना है…idle for too long.’

Also Read: बेहद आलीशान है अमिताभ बच्चन के घर का आंगन, बिग बी ने दिखाई अपने पर्सनल रिकॉर्डिंग स्टूडियो की एक झलक

79 साल के अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में वो कौन बनेगा करोड़पति हो को होस्ट करते हुए दिखे थे. उनके फिल्मों की बात करें तो वो ‘रनवे 34’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’, ‘गुड बाय’, ‘बटरफ्लाई’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है. आखिरी बार वो फिल्म चेहरे में दिखे थे.

वहीं, पिछले कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन के घर में काम करने वाला एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इस बात की इस जानकारी बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को खुद दी थी. बता दें कि 2020 में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola