अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, खुशी से झूम उठे बिग बी, कहा-आपका मजाक उड़ाया गया, लेकिन…

Updated:
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, खुशी से झूम उठे बिग बी, कहा-आपका मजाक उड़ाया गया, लेकिन…

अगर बच्चे कुछ भी अच्छा करते हैं, तो सबसे ज्यादा खुशी माता-पिता को होती है. ऐसा ही कुछ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हुआ. जहां अभिषेक बच्चन को दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जिसके बाद बिग बी खुशी से झूम उठे.

विज्ञापन

बी-टाउन में बीते दिनों फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड फंक्शन हुआ. जिसमें अभिषेक बच्चन को दसवीं के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. बेटे की इस उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और उनकी लगन को खूब सराहा. उन्होंने जूनियर बच्चन की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, “मेरा गर्व.. मेरी खुशी.. आपने अपनी बात साबित कर दी है.. आपका मजाक उड़ाया गया, उपहास उड़ाया गया.. लेकिन आपने बिना किसी टॉम टॉमिंग के चुपचाप, अपनी ताकत दिखाई.. आप सर्वश्रेष्ठ हैं और हमेशा रहेंगे.”

फैंस कर रहे अभिषेक बच्चन की तारीफ

बिग बी बेटे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, सबसे योग्य पुरस्कार .. शाबाश भैयू .. आप सर्वश्रेष्ठ थे और हैं और हमेशा रहेंगे!अंत में .. आपने ईमानदारी से दृढ़ता और विश्वास के माध्यम से अपनी बात साबित कर दी है .. !!और आगे भी बार-बार करते रहेंगे, आपका उपहास किया जा सकता है, लेकिन आपको अनदेखा नहीं किया जा सकता!! अभिषेक बच्चन के फैंस भी अभिनेता को बधाई दी. एक ने लिखा, “आपको बहुत-बहुत बधाई और यह हमेशा ऐसे ही चलता रहे, अभिषेक जी को हमेशा इसी तरह सफलता मिले.”


प्रो कबड्डी लीग में पिंक पैंथर्स की हुई थी जीत

बता दें कि बच्चन फैमिली में इन-दिनों जश्न का दौर चल रहा है. बीते दिनों अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग जीती थी. तब भी बिग बी ने अपने स्टाइल में टीम की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा, “चैंपियंस चैंपियंस चैंपियंस…जयपुर पिंक पैंथर्स चैंपियन, अभिषेक तुम चैम्पियन हो, आप चुपचाप, समर्पण और संकल्प के साथ, पक्षपातपूर्ण आलोचना के बीच खेलते हैं.. और फिर आप जीत जाते हैं..!!! आप पर बहुत गर्व है.”


Also Read: Shark Tank India 2 की टीम के सामने अमिताभ बच्चन ने पिच किया आइडिया, मिला 100 करोड़ के इंवेस्टमेंट का ऑफर
अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर

बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों में अभिषेक की तुलना अक्सर उनके पिता अभिताभ बच्चन से की जाती थी. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं. हालांकि, उन्होंने गुरु, युवा, रावण और बंटी और बबली जैसी फिल्मों के साथ सफलता हासिल की. उन्हें हाल ही में ब्रीद: इनटू द शैडोज के दूसरे सीजन में देखा गया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola