ePaper

फैशन नहीं इस वजह से बांध कर पहननी पड़ी थी अमिताभ बच्चन को शर्ट, बिग बी ने सुनाया दीवार फिल्म का ये दिलचस्प किस्सा

Updated at : 22 Jun 2021 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
फैशन नहीं इस वजह से बांध कर पहननी पड़ी थी अमिताभ बच्चन को शर्ट, बिग बी ने सुनाया दीवार फिल्म का ये दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. अमिताभ आए दिन फैंस के साथ अपने पोस्ट के जरिए दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट किया था, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी. अब बिग बी ने फिल्म दीवार को लेकर एक राज की बात लोगों को बताई है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. अमिताभ आए दिन फैंस के साथ अपने पोस्ट के जरिए दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट किया था, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी. अब बिग बी ने फिल्म दीवार को लेकर एक राज की बात लोगों को बताई है.

दरअसल, अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म का एक किस्सा अमिताभ बच्चन ने अब फैंस को बताया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान की है. इस तसवीर में वो नीले रंग की शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे है. उनका ये स्टाइल दर्शकों के लिए फैशन स्टेटमेंट बन गया था.

https://www.instagram.com/p/CQZJ5r3hxZG/

इस फोटो को शेयर कर अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, ‘वे भी क्या दिन थे मेरे दोस्त… और गांठ बांधी हुई शर्ट. इसके पीछे एक कहानी है. शूट का पहला दिन था, शॉट तैयार था, कैमरा रोल होनो वाला था तभी पता चला कि शर्ट को बहुत लंबा बना दिया गया है, घुटनों से भी नीचे. निर्देशक दूसरी शर्ट या एक्टर को बदलने का इंतजार नहीं कर सकते थे. इसलिए इस पर एक गांठ बांध ली गई.’

Also Read: हाथ में सैंडल लेकर जाह्नवी कपूर ने दोस्तों संग किया शानदार डांस, VIDEO हुआ वायरल

वहीं, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने कोस्टार के साथ फोटो शेयर किया था. फोटो में वो गोल्डन रिट्रीवर डॉग के साथ दिखे थे औऱ उसे प्यार से सहलाते हुए दिखे थे. फोटो शेयर कर कैप्शन में बिग बी ने लिखा था, काम में मेरा साथी. जब यह सेट पर होता है, तो पूरा माहौल बदल जाता है. यही वजह है कि इन्हें पुरुष-महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है.

https://www.instagram.com/p/CQXuRzwBWG7/

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 13 को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही केबीसी 13 का रजिस्ट्रेशन खत्म हुआ है और फैंस इसके शुरू होने का लेकर खासा उत्साहित है. वहीं फिल्मों की बात करें तो एक्टर के पास ‘गुडबाय’, ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ जैसी फिल्में है.

Also Read: शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने जिम से शेयर की मिरर-सेल्फी, फोटो में फिगर फ्लॉन्ट करते नजर आई स्टारकिड

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola