ePaper

Amitabh Jaya Anniversary: लंदन जाने से पहले बाबूजी ने बिग बी के सामने रखी थी ऐसी शर्त, आनन-फानन में जया संग रचाई शादी

Updated at : 03 Jun 2021 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Amitabh Jaya Anniversary: लंदन जाने से पहले बाबूजी ने बिग बी के सामने रखी थी ऐसी शर्त, आनन-फानन में जया संग रचाई शादी

amitabh bachchan and jaya bachchan 48th wedding anniversary know how the power couple tied the knot bud : अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 48 साल पूरे हो गए हैं. दोनों लगातार एकदूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं और एक सफल कपल होने की मिसाल पेश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Anniversary : अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 48 साल पूरे हो गए हैं. दोनों लगातार एकदूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं और एक सफल कपल होने की मिसाल पेश कर रहे हैं. इस मौके पर महानायक ने पत्नी जया के साथ अपनी शादी की कुछ अनदेखी तसवीरें साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है. एक तस्वीर में वो जया के माथे पर सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं.

इन तसवीरों को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, “3 जून, 1973 .. हमारी सालगिरह पर बधाई देने के लिए आप सभी का आभार.” फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन क्या आप दोनों की शादी की जुड़ा एक किस्सा जानते हैं जिसका कुछ सालों पहले अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था. दरअसल इस जोड़ी ने बहुत ही जल्दबाजी में शादी रचाई थी, क्योंकि बिग बी के सामने बाबू जी ने एक बड़ी शर्त रख दी थी.

https://www.instagram.com/p/CPoNUqHhNay/

अमिताभ बच्चन ने बताया था, मैं और जया जंजीर में साथ काम कर रहे थे. हमने तय किया था कि अगर जंजीर सफल होगी, तो हम कुछ दोस्तों के साथ पहली बार लंदन घूमने जाएंगे. मेरे पिता जी ने पूछा कि किसके साथ जा रहे हो? जब मैंने उन्हें बताया तो उन्होंने कहा कि तुम जाने से पहले उससे (जया बच्चन) शादी कर लो, वरना तुम मत जाओ. इसलिए मैंने उनकी बात मानी .. !!’

Also Read: टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

इस शादी में अमिताभ और जया के कुछ रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे. शादी बहुत ही सादगी भरे अंदाज में हुई थी. वहीं फिल्म जंजीर भी हिट रही थी और वो लंदन घूमने गये थे. उन्होंने अपना हनीमून भी यहीं मनाया था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी. जब सेट पर अमिताभ ने जया को देखा तो देखते ही रह गए. वह पहली नजर में ही उनसे प्यार कर बैठे थे. इस जोड़ी ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों को एकसाथ पर्दे पर देखना भी लोगों को खूब भाया.

जया पिछले लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. वहीं , अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति 13 के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. उनके पास कई फिल्में भी हैं, जिनमें चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र और मेडे शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola