ePaper

Apple से लेकर Moto के स्मार्टफोन्स पर पैसे बचाने का मौका, जानें Amazon और Flipkart पर क्या हैं ऑफर्स

Updated at : 12 Oct 2023 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
Apple से लेकर Moto के स्मार्टफोन्स पर पैसे बचाने का मौका, जानें Amazon और Flipkart पर क्या हैं ऑफर्स

ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस समय साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है. इस सेल के दौरान ग्राहकों के पास कई तरह के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर ढेर सारे पैसे बचाने का मौका है. तो चलिए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Amazon-Flipkart Sale: ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन पर इस समय ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और वहीं, फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल चल रही है. इन दोनों ही प्लैटफॉर्म्स पर ग्राहकों को कई प्रीमियम ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर ढेर सारे पैसे बचाने का मौका है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. इस सेल के दौरान आप Apple, Poco और Moto के स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते कीमत पर खरीद सकते हैं. तो चलिए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

undefined

Apple iPhone 14

अगर आप इस समय अपने लिए Apple iPhone 14 खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें फिलहाल यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 56,999 रुपये की कीमत पर बिना किसी ऑफर के अवेलेबल है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और Bionic A15 चिपसेट का सपोर्ट मिल जाता है. अगर आप इस स्मार्टफोन को नहीं खरीदना चाहते हैं तो iPhone 13 को भी खरीद सकते हैं. फिलहाल इसकी कीमत 51,999 रुपये रखी गयी है.

undefined

Moto Edge 40

अगर आप IP68 रेटिंग वाला कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये रखी गयी है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.55 इंच का एक pOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है वहीं, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 8020 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

undefined

iQOO Neo 7 Pro

अगर आप अपने लिए एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए काफी अच्छा ऑप्टिन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन को फिलहाल अमेजन पर 32,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इसमें आपको 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट देखने को मिल जाता है. यह स्मार्टफोन 120Hz फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

undefined

Poco F5

पोको का यह स्मार्टफोन भी एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन है. बैंक ऑफर्स के बिना फिलहाल इस स्मार्टफोन को 22,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्टेड किया गया है. यह स्मार्टफोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है.

undefined

Realme GT 2 Pro

यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 27,999 रुपये की कीमत पर अवेलेबल है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाता है. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है. 27,999 रुपये की कीमत में यह स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola