ePaper

अधिक मास की अमावस्या बेहद खास, पितृ दोष और धन वृद्धि के लिए इस दिन करें ये ज्योतिषीय उपाय

Updated at : 14 Aug 2023 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
अधिक मास की अमावस्या बेहद खास, पितृ दोष और धन वृद्धि के लिए इस दिन करें ये ज्योतिषीय उपाय

Adhik Maas Amavasya 2023 Date: अधिक मास अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. अमावस्या तिथि पितरों का समर्पित होती है. वहीं अगर अधिकमास में अमावस्या तिथि पड़े तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है. क्योंकि यह हर 3 साल में एक बार आती है.

विज्ञापन
undefined
अधिकमास अमावस्या तिथि 16 अगस्त को

इस बार अधिकमास की अमावस्या तिथि 16 अगस्त को पड़ रही है. ज्योतिष में इस दिन के लिए कुछ विशेष उपायों का वर्णन मिलता है. जिनको करने से जीवन में संपन्नता और सुख- समृद्धि का वास रहेगा

undefined
धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

इस दिन आपको तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. इसके साथ ही धन में वृद्धि होगी. वहीं भगवान विष्णु के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

undefined
पितृ होंगे प्रसन्न

अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है. इसलिए इस दिन पितरों के नाम से दान करने वे प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. अगर आप इस दिन पितरों के नाम से ब्राह्राण भोज करा कर दान- दक्षिणा और वस्त्र का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जिन लोगों के जीवन में संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है, उनके संतान प्राप्ति के योग बनेंगे.

Also Read: अधिक मास अमवस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इस दिन शिवलिंग में चढ़ाएं ये एक खास चीज, मिलेगी अपार सफलता
undefined
गाय को खिलाएं ये चीज

गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है. इसलिए अधिकमास की अमावस्या पर गाय को आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाएं और साथ ही हरा चारा भी डालें. ऐसा करने से आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी.

undefined
ईशान कोण में जलाएं दीपक

अगर बहुत मेहनत करने के बाद भी आपके जीवन में आर्थिक तंगी बनी हुई है, साथ ही जीवन में दरिद्रता का वास है, तो आप अधिकमास की अमावस्‍या पर ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाकर रखें.

undefined

इस दीपक को सूर्योदय से लेकर सूर्यास्‍त तक जलाकर रखें. ईशान कोण को देवगुरु का स्थान माना जाता है. इस स्थान को स्वच्छ व रोशन रखने से गुरु की कृपा होती है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola