UP News: अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में केमिकल फैक्ट्री के मालिक को हाईकोर्ट से मिली जमानत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2022 8:10 AM
Aligarh News: बता दें कि अलीगढ़ में जहरीली शराब मामले में मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है. 26 अधिकारी और कर्मचारियों को दोषी करार दिया गया है. मामले में 87 आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं.
Aligarh News: अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड में एक साल पहले गिरफ्तार केमिकल फैक्ट्री मालिक विजेंद्र कुमार को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई और वह जेल से जमानत पर रिहा हो गए.
केमिकल फैक्ट्री मालिक विजेंद्र को मिली जमानत… अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड में ताला नगरी स्थित केमिकल फैक्ट्री के मालिक विद्या नगर निवासी विजेंद्र कुमार को 30 मई 2021 की रात गिरफ्तार किया गया था. फैक्ट्री से स्प्रिट केमिकल के भरे 203 ड्रम जब्त किए थे. इन ड्रमों में एथाइल, रेक्टिफाइड स्प्रिट पाया गया था, जांच में मिथाइल की पुष्टि हुई थी. विजेंद्र कपूर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया.
8 मामलों में जमानत के बाद हुए रिहा… केमिकल फैक्ट्री मालिक विजेंद्र कपूर पर हरदुआगंज, अकराबाद, लोधा, जवां, मडराक थानों में 5 मुकदमे पंजीकृत थे. जवां, अकराबाद, खैर थाने मैं गैंगस्टर एक्ट के तीन मुकदमे पंजीकृत थे उक्त सभी 8 मुकदमों में जमानत मंजूर होने के बाद हाईकोर्ट से विजेंद्र कपूर को जमानत मिली.
26 अधिकारी और कर्मचारी भी पाए गए दोषी… अलीगढ़ में जहरीली शराब मामले में मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है. 26 अधिकारी और कर्मचारियों को दोषी करार दिया गया है. मामले में 87 आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं.
शराब कांड में अब तक कार्रवाई… अलीगढ़ जहरी ली शराब कांड में अब तक पुलिस ने 33 मुकदमे खैर, लोधा, पिसावा, गभाना, जवां, महुआ खेड़ा, क्वार्सी थाने में दर्ज किए हैं. मामले में 87 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है. जिसमें से एक को जमानत मिल गई है और एक की मौत हो चुकी है. मुख्य आरोपित ऋषि शर्मा अंबेडकरनगर जेल में, मुनीष शर्मा सेंट्रल जेल बनारस और अनिल प्रयागराज जेल में हैं. आरोपितों की 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.
ये था अलीगढ़ जहरीली शराब कांड… 28 मई 2021 को अलीगढ़ के गांव करसुइ में शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ. गांव के ठेके से लोगों ने शराब खरीदी और पीने के बाद हालत बिगड़ी. खैर के गांव रायट, अंडला, हैबतपुर, फतेह नगरिया, नंदपुर पला में भी लोगों की शराब पीने से मौत हुई पहले दिन 22 से अधिक मौतें हुई. 10 दिन तक लगातार मौत का सिलसिला जारी रहा. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 106 मृतकों के पोस्टमार्टम हुए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










