Aligarh : गर्भ में पल रहे बच्चे को नाजायज बता कर पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2023 9:53 PM
अलीगढ़ में थाना टप्पल कस्बा में पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, गर्भवती पत्नी के मोबाइल पर बात करने से पति नाराज था. वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी दूसरे का बताया. इसी शक के अंदेशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी
अलीगढ़ : अलीगढ़ में थाना टप्पल कस्बा में पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, गर्भवती पत्नी के मोबाइल पर बात करने से पति नाराज था. वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी दूसरे का बताया. इसी शक के अंदेशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति थाना टप्पल पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या का वाकया बताया. आरोपी पति की कहानी सुनने के बाद थाना टप्पल पुलिस तुरंत ही मौके वारदात पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गये. मृतका सात माह की गर्भवती थी. वहीं, पुलिस मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ कर रही है.

टप्पल कस्बे में सादिक की शादी सात महीने पहले गुलफ्शा से हुई थी. शादी तके कुछ वक्त तक तो सब ठीक था. लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही गुलफ्शा को टार्चर किया जाने लगा. बताया जा रहा है कि गुलफ्शा मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी. पति सादिक ने गुलफ्शा को मोबाइल पर बात करने से रोका था. लेकिन गुलफ्शा मोबाइल पर युवक से बात करने से खुद को रोक नहीं पाई. इस बीच गुलफ्शा के गर्भवती होने की बात सामने आई. पति गुलफ्शा पर शक करने लगा. पति सादिक को लगा कि गुलफ्शा के गर्भ में उसका बच्चा नहीं हैं. गुरुवार को गुलफ्शा पति को कंबल देने के लिए दूसरी मंजिल पर गई थी. इसी दौरान पति ने अपना आपा खो दिया और गुलफ्शा का गला दबा कर सांसे रोक दी. वहीं कमरा अंदर से बंद था. जब परिजन दूसरी तरफ से कमरे में पहुंचे तो गुलफ्ता बेड पर मृत पड़ी थी.
Also Read: अलीगढ़ : AMU कुलपति पैनल में कार्यवाहक कुलपति की पत्नी के शामिल होने पर उठे सवाल, राष्ट्रपति को भेजी शिकायतगर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी पति सादिक खुद थाने पहुंचा गया और थाना टप्पल पुलिस को पूरा वृतांत बताने के बाद पुलिस के होश उड़ गये. पुलिस मौका ए वारदात की ओर दौड़ पड़ी. टप्पल कस्बे के जैन मंदिर वाली गली में बने मकान में जाकर देखा तो ऊपर बने कमरे में बेड पर गुलफ्शा का मृत शरीर पड़ा हुआ था. सूचना आग की तरह इलाके में फैल गई. वहीं भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके से आरोपी पति सादिक के परिवार वाले भी फरार हो गये. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने मृतका के परिवार को सूचना दे दी गई है.
वहीं, मृतका की बहन मुनीशा ने बताया कि अप्रैल माह में गुलफ्शा की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही आरोपी सादिक मेरी बहन को आये दिन परेशान करता था. कुछ दिन पहले भी बड़े – बुजुर्गों ने मध्यस्तता करते हुए पति सादिक को समझाया था और मामले का निस्तारण किया था. इसके बाद गुरुवार को मौका लगने पर मेरी बहन को ऊपर वाले कमरे में बुला कर गला दबाकर हत्या कर दी गई. मामले में थाना टप्पल पुलिस प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी पति गिरफ्तार है . घटना को लेकर विधिक कार्रवाई प्रचलित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










