आलिया भट्ट ने मुंबई में खरीदा 37 करोड़ रुपए का घर, इस खास शख्स को गिफ्ट किए 7 करोड़ के दो फ्लैट

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2023 7:53 AM

विज्ञापन

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है. आलिया का करियर, पर्सनल लाइफ सब कुछ परफेक्ट है. इस बीच आलिया ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है. इसकी कीमत जान हैरान हो जाएंगे आप.

विज्ञापन

Alia Bhatt New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी राहा के साथ समय बिता रही है. हालांकि अक्सर आलिया अवॉर्ड शो, किसी इवेंट में जरूर नजर आती है. हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर की शादी को एक साल पूरे हुए है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने पाली हिल इलाके में शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. इसकी कीमत करोड़ों में है.

आलिया भट्ट का नया घर

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है. आलिया का करियर, पर्सनल लाइफ सब कुछ परफेक्ट है. इस बीच आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मुंबई के बांद्रा इलाके में पाली हिल इलाके में एक प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इसके लिए 37.80 करोड़ रुपये पे किया है. एक्ट्रेस ने 2.26 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दिया है. यह घर 2,497 वर्ग फुट में फैला हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CnbL4oZo9ns/?hl=en
बहन को किया करोड़ों का घर गिफ्ट

इस आलीशान घर खरीदने के अलावा आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट को दो आलीशान फ्लैट भी तोहफे में दिया है. जी हां, आलिया वे अपनी प्यारी बहन को मुंबई के जुहू में गीगी अपार्टमेंट में कुल 2,086.75 वर्ग फुट के दो फ्लैट गिफ्ट में दिए. इसकी कीमत 7.68 करोड़ रुपये है और इसके लिए उन्होंने 30.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी पे किया है.

Also Read: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को हुए एक साल, वेडिंग एनिवर्सरी पर रणबीर की सासू मां ने शेयर किया खास पोस्ट
आलिया- रणबीर कपूर की शादी को हुए एक साल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक साल पूरे हो गए है. कपल ने नवंबर में 6 नवंबर, 2022 को मुंबई में बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस समय अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई और इसमें श्रद्धा कपूर भी थीं. वहीं, आलिया डार्लिंग्स में नजर आई थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola