ePaper

Ram Setu Poster : Laxmii के बाद राम की शरण में अक्षय कुमार, दिवाली पर अगली फिल्म ‘Ram Setu’ की घोषणा

Updated at : 14 Nov 2020 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ram Setu Poster : Laxmii के बाद राम की शरण में अक्षय कुमार, दिवाली पर अगली फिल्म ‘Ram Setu’ की घोषणा

Akshay Kumar releases film Ram Setu Poster : पिछले दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी की बहुप्रतिक्षित फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म में अक्षय कुमार ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था. हालांकि फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रेसपांस मिला. अब दिवाली के खास मौके पर खिलाड़ी कुमार ने अपनी अगली फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा कर दी है. एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है.

विज्ञापन

Akshay Kumar releases film Ram Setu Poster : पिछले दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी की बहुप्रतिक्षित फिल्म लक्ष्मी (Laxmii) डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म में अक्षय कुमार ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था. हालांकि फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रेसपांस मिला. अब दिवाली के खास मौके पर खिलाड़ी कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ की घोषणा कर दी है. एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतू का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, इस दीपावली,भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों – युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे. इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है – राम सेतु. साथ ही उन्होंने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी.

https://www.instagram.com/p/CHj3QbtH-2v/

पोस्टर में एक्टर काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. भगवान राम की एक बड़ी फोटो नजर आ रही और उसके नीचे अक्षय कुमार नजर आ रहे है. उनके गले में ऑरेंज कपड़ा लगा हुआ है और पोस्टर में लिखा है, ‘सच या कल्पना.’ बता दें कि फिल्म राम सेतू का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CHj3GTpHV2v/

वहीं, अक्षय की फिल्म लक्ष्मी प्रीमियर से पहले ही ऑनलाइन लीक कर दी गई थी. जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को पहले रिलीज कर दिया था. अगर मेकर्स ऐसा नहीं करते तो फिल्म को करोड़ों का नुकसान होता. अब फिल्म कई वेबसाइट पर एचडी क्वालिटी में डाउनलोड करने के लिए भी उपलब्ध है. लोग इसे तमिलरॉकर्स, torrent और Telegram से डाउनलोड कर रहे हैं.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी’ ने गोल्डन ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस बोले- आप चमक…

अक्षय कुमार और कियारा आडवानी की फिल्म साल 2011 में रिलीज साउथ की फिल्म ‘कंचना’ की हिंदी रिमेक है. यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को 9 नवंबर को दीपावली के अवसर पर हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था. कहा जा रहा है कि थियेटर शुरू होने के बाद इस फिल्म को थियेटर में भी रिलीज किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola