Laxmmi Bomb पर होने लगी कॉन्ट्रोवर्सी, लव जिहाद फैलाने का इल्जाम, हिंदू सेना ने की फिल्म को बैन की मांग

Updated at : 21 Oct 2020 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
Laxmmi Bomb पर होने लगी कॉन्ट्रोवर्सी, लव जिहाद फैलाने का इल्जाम, हिंदू सेना ने की फिल्म को बैन की मांग

Laxmmi Bomb, Laxmmi Bomb Controversy, Laxmmi Bomb Love Jehad: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवानी की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) कॉन्ट्रोवर्सी में फंसती चली जा रही है. इसके ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसे काफी ट्रोल किया जा रहा था. पहले तो इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद लाइक-डिसलाइक बटन ऑफ कर दिया गया था. इसके बाद अक्षय कुमार को भी लोगों ने काफी ट्रोल किया, कारण था अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में कुछ नहीं कहा था. अब खबर आ रही है कि हिंदू सेना ने मांग की है कि अगर फिल्म का टायटल नहीं बदला गया तो फिल्म को बायकॉट किया जाए. हिंदू संगठन ने फिल्म को लेकर लव जेहाद का आरोप लगाया है. इसी की वजह से फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवानी की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) कॉन्ट्रोवर्सी में फंसती चली जा रही है. इसके ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसे काफी ट्रोल किया जा रहा था. पहले तो इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद लाइक-डिसलाइक बटन ऑफ कर दिया गया था. इसके बाद अक्षय कुमार को भी लोगों ने काफी ट्रोल किया, कारण था अक्षय कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में कुछ नहीं कहा था. अब खबर आ रही है कि हिंदू सेना ने मांग की है कि अगर फिल्म का टायटल नहीं बदला गया तो फिल्म को बायकॉट किया जाए. हिंदू संगठन ने फिल्म को लेकर लव जेहाद का आरोप लगाया है. इसी की वजह से फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही है.

इस कारण गहराया विवाद

हिंदू सेना का कहना है कि राघव लॉरेंस की इस फिल्म में माता लक्ष्मी के नाम का इस्तेमाल करते हुए हिंदुओ की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. यदि फिल्म का टाइटल बदला नहीं गया तो हिंदू सैनिक हर सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन करेंगे ताकि देशभर में में कहीं भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हो सके.

लव जेहाद का लगा आरोप

हिंदू सेना का साफ कहना है कि फिल्म के जरिए लव जेहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. आपको बता दें फिल्म में अक्षय का नाम आसिफ है और कियारा का प्रिया, जिस कारण से भी इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाए हैं कि फिल्म में लड़का मुस्लिम किरदार है, जबकि लड़की को हिंदू किरदार में दिखाया गया है। फिल्म लव जेहाद को प्रमोट करती है.

साउथ की फिल्म मुनी 2 का रिमेक है लक्ष्मी बॉम्ब

आपको बता दें अक्षय कुमार और कियारा आडवानी की आने वाली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब 2011 में रिलीज साउथ कि फिल्म मुनी 2 कंचना का हिंदी रिमेक है. र ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को 9 नवंबर को दीपावली के अवसर पर हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा. कहा जा रहा है कि थियेटर शुरू होने के बाद इस फिल्म को थियेटर में भी रिलीज किया जा सकता है.

Posted By:Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola