Aishwarya Rai ने छोड़ा पति अभिषेक बच्चन का घर? जलसा छोड़ इस घर में हुई शिफ्ट, जानिए क्या है सच्चाई

बच्चन परिवार बॉलीवुड के पावरफुल परिवार में से एक है. कुछ दिनों से ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का उनके ससुराल वालों के संग कुछ अनबन चल रहा है. जिसके बाद खबर आई कि एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ नहीं रह रही है. अब सच्चाई क्या है आपको बताते है.

कुछ दिनों से ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का उनके ससुराल वालों के संग कुछ अनबन चल रहा है. ऐसी भी खबरें थी कि अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने ससुराल वालों से अलग नहीं रह ही हैं. जी हां, ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने मायके चली गई है.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या अभी भी बच्चन परिवार के साथ रहती हैं. वह अमिताभ बच्चन के जलसा के बगल वाले बंगले में रह रही हैं, जो अंदर से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है.

वहीं, बच्चन परिवार को आराध्या बच्चन के स्कूल में एक फंक्शन में जाते देखा गया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में ऐश्वर्या, अभिषेक, बिग बी, अगस्त्य नंदा और वृंदा राय नजर आए.

अमिताभ बच्चन अक्सर कौन बनेगा करोड़पति 15 में अक्सर अपनी बहू रानी ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र करते है. ऐसे में उन दोनों के बीच खटास वाली बात से फैंस जरूर परेशान हो गए थे.

अभिषेक-ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. शादी के चार साल बाद दोनों माता-पिता बने और उनकी बेटी का नाम आराध्या है.

अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म द आर्चीज के प्रीमियर पर पूरे बच्चन परिवार साथ में पोज देते दिखे थी. ऐश्वर्या को अभिषेक और अगस्त्य के साथ पोज देते हुए भी देखा गया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक आखिरी बार फिल्म घूमर में नजर आए थे. फिल्म में वो एक क्रिकेट कोच के रोल में दिखे थे और इसमें सयामी खेर भी थे.

ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार पीएस-1 में नजर आई थी. इस फिल्म में उनका रॉयल अंदाज और लुक ने सबका दिल जीत लिया था.

अमिताभ बच्चन इन दिनों क्वीज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वो प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नजर आएंगे.
Also Read: KBC 15: अमिताभ बच्चन ने शो में ही अपनी बेटी श्वेता बच्चन को लगाई डांट! बोले- एक भी शब्द हिंदी में…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










