ePaper

ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन संग मिलकर मनाया मां वृंदा का बर्थडे, नानी पर प्यार बरसाती दिखी आराध्या

Updated at : 24 May 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन संग मिलकर मनाया मां वृंदा का बर्थडे, नानी पर प्यार बरसाती दिखी आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मां वृंदा राय का जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस ने तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी मां, पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या के साथ दिख रही है.

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हाल ही में कांस फिल्म फेस्टविल से वापस लौट आई हैं. ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर ब्लैक फ्लोरल गाउन और पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई थी. एक्ट्रेस ने अब अपनी मां वृंदा राय के जन्मदिन पर तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें अभिषेक बच्चन और आराध्या भी दिख रही है. तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

ऐश्वर्या राय की मां का जन्मदिन

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी मां वृंदा राय से काफी क्लोज हैं. एक्ट्रेस ने उनके बर्थडे पर खास तसवीर शेयर की. पहली तसवीर में वो अपनी मां, पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या के साथ दिख रही है. उनके पीछे एक्ट्रेस के दिवंगत पिता कृष्णराज राय की तसवीर भी नजर आ रही है. ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही है. आराध्या रेड फ्रॉक में प्यारी लग रही है.

https://www.instagram.com/p/Cd6R8v-IShB/

अपनी नानी के साथ आराध्या

दूसरी फोटो में आराध्या अपनी नानी वृंदा राय के साथ पोज दे रही है. स्टारकिड अपनी नानी के कंधे पर हाथ रखी दिख रही है. दोनों के पीछे ऐश्वर्या राय खड़ी है और सामने टेबल पर खूब सारे फूल रखे हुए है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मां के जैसी बेटी. कई यूजर्स उन्हें बर्थडे भी विश कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cd6Sf2kIuFm/

मां के लिए ऐश्वर्या ने लिखा खास पोस्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी मां वृंदा राय की एक और फोटो पोस्ट की है. इस तसवीर में उनकी मां किसी कुर्सी पर बैठी हुई है और मुस्कुरा रही है. जन्मदिन मुबारक हो प्यारी मां. लव यू फॉरएवर एंड बियॉन्ड. बता दें कि ऐश्वर्या अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ तसवीरें शेयर करने से पीछे नहीं हटती.

https://www.instagram.com/p/Cd6QeTioej0/

कांस फिल्म फेस्टविल में ऐश्वर्या

कांस फिल्म फेस्टविल में ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल नजर आई थी. कांस के एक पार्टी में वो अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ दिखी थी. उनकी साथ में तसवीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. अमिताभ बच्चन ने उनकी तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिसपर अभिषेक ने कमेंट किया था.

https://www.instagram.com/p/CdvRK_doQcz/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola