Abhishek-Aishwarya Anniversary:जब अभिषेक ने नकली रिंग से ऐश्वर्या को किया था प्रपोज, इसके पीछे थी ये वजह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2022 1:04 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म ‘प्यार हो गया’ के सेट पर हुई थी.

विज्ञापन

Abhishek-Aishwarya Anniversary: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म ‘प्यार हो गया’ के सेट पर हुई थी. आगे चलकर कपल ने साथ में कई फिल्में की. लेकिन क्या आप जानते है एक्टर ने नकली रिंग से एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज किया था.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, बंटी और बबली’, उमराव जान’, ‘गुरू’ और ‘धूम 2’ में काम किया था. फिल्‍म ‘गुरू’ के सेट पर उनकी नजदीकियां बढ़ी थी और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. शादी के वक्त एक्टर ने उन्हें नकली रिंग के साथ प्रपोज किया था. जी हां, ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था.

https://www.instagram.com/p/CWXvKVcvSrr/

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को गुरू’ फिल्‍म के प्रीमियर के दौरान घुटनों के बल बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था. इस दौरान उन्होंने नकली रिंग से प्रप्रोज किया था. उनके प्रपोजल को सुनकर एक्ट्रेस ने उन्हें हां कर दिया था. बता दें कि ये वहीं रिंग थी जो फिल्म ‘गुरु’ में इस्तेमाल किया गया था. इस फिल्म में दोनों ने साथ में काम किया था.

Also Read: Ponniyin Selvan: रॉयल लुक में बेहद हसीन दिखीं ऐश्वर्या राय, जानें किस दिन रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म

दरअसल, अभिषेक बच्चन को उस समय रिंग खरीदने के लिए टाइम नहीं मिला था, इसलिए उन्होंने नकली रिंग से ऐश्वर्या को प्रपोज किया था. ऐश्‍वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में 20 अप्रैल को सात फेरे लिए थे. शादी में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी.

वहीं, फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय डायरेक्टर मणिरत्नम की मचअवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वाली है. इस फिल्म का पोस्टर कुछ समय पहले जारी किया गया था, जिसमें वो रॉयल लुक में दिखी थी. वहीं, अभिषेक बच्‍चन हाल ही में फिल्म दसवीं में दिखे थे और इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का रोल निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola