ePaper

Bareilly News: ओवैसी के पार्टी ने दिया टिकट तो नाराज हुआ दरगाह, आसिफ मियां को किया सभी पदों से मुक्त

Updated at : 31 Jan 2022 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: ओवैसी के पार्टी ने दिया टिकट तो नाराज हुआ दरगाह, आसिफ मियां को किया सभी पदों से मुक्त

UP Assembly Elections 2022: सय्यद आशिफ मियां दो दिन पहले उत्तराखंड की विधानसभा खटीमा से एआईएमआईएम की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं.

विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: बरेली में दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खां सुब्हानी मियां के दामाद एवं तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सय्यद आशिफ मियां को सज्जादानशीन मौलाना अहसन रजा खां कादरी ने पदमुक्त कर दिया है.इसके साथ ही दरगाह की सभी जिम्मेदारियों से हटाने के लिए सोमवार रात पत्र जारी किया है.उन्हें अपने नाम के साथ दरगाह आला हजरत के नाम का प्रयोग किसी भी हाल में न करने की ताकीद की गई है.

सय्यद आशिफ मियां दो दिन पहले उत्तराखंड की विधानसभा खटीमा से एआईएमआईएम की ओर से चुनाव मैदान में उतरे हैं.जिसके चलते दरगाह के जिम्मेदार काफी नाराज हैं.दरगाह के सज्जादा नशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की ओर से आसिफ मियां को पदमुक्त करने का पत्र जारी किया गया है.इसमें कहा गया है कि आसिफ मियां को दरगाह आला हजरत के प्रमुख और अधिकृत दीनी मजहबी और सामाजिक संगठन तहरीके तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद और दरगाह आला हजरत की समस्त जिम्मेदारियों और पदों से तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है.इसके साथ ही हिदायत दी गई है, कि किसी भी हाल में दरगाह आला हजरत या टीटीएस से खुद को न जोड़ें.

Also Read: UP Chunav : बाबाजी के खिलाफ बोलने वाले की या तो जान चली जाती है या जेल भेज दिया जाता है- चंद्रशेखर आजाद

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola