ePaper

AIIMS INI SS July 2023: एम्स सुपर स्पेशलिटी एंट्रेंस टेस्ट के रजिस्ट्रेशन स्थगित

Updated at : 15 Mar 2023 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
AIIMS INI SS July 2023: एम्स सुपर स्पेशलिटी एंट्रेंस टेस्ट के रजिस्ट्रेशन स्थगित

AIIMS INI SS July 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में आईएनआई सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन

AIIMS INI SS July 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने राष्ट्रीय महत्व के सुपर स्पेशियलिटी एंट्रेंस टेस्ट (INI SS 2023) जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है. संशोधित तिथि बाद में घोषित की जाएगी.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट – aiimsexams.ac.in पर लॉग ऑन करें.

एमस होमपेज पर उपलब्ध ‘एम्स आईएनआई एसएस 2023 पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद आप मूल विवरण दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें.

जनरेट की गई क्रेडिट के आधार पर फिर से लॉगिन करें और पूरा आवेदन फॉर्म भरें.

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

आवेदन पत्र जमा करें और इसकी एक कॉपी अपने पास डाउनलोड कर रख लें.

AIIMS INI SS 2023 परीक्षा कार्यक्रम

एम्स आईएनआई एसएस 2023 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को एम्स-नई दिल्ली और अन्य छह एम्स, पीजीआईएमईआर, निमहंस, जिपमेर और एससीटीआईएमएसटी में डीएम/एमसीएच (3 साल)/ और एमडी (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में प्रवेश मिलेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola