Agneepath Protest: लखीसराय में प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल, दो ट्रेनें आग के हवाले, स्टेशन पर लूटपाट

Updated at : 17 Jun 2022 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Agneepath Protest: लखीसराय में प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल, दो ट्रेनें आग के हवाले, स्टेशन पर लूटपाट

बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है. लखीसराय में दो ट्रेनों में आग लगा दी गयी. जबकि कई अन्य जगहों पर भी विरोध ने हिंसा का रूप लिया. इस बीच प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठे हैं.

विज्ञापन

Agneepath Protest: सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर युवा आक्रोशित हैं. उनके विरोध की आग में बिहार के कई शहर जल रहे हैं. लखीसराय में ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. बिहार के अलग-अलग रूटों पर चलने वाली करीब 100 से अधिक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया. वहीं लखीसराय में एक के बाद एक करके अभी तक कुल दो ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस बीच जब हिंसा लगातार दूसरे दिन भी जारी है और इसकी संभावना भी पहले से ही थी. उसके बाद पुलिस प्रशासन की सुस्ती पर अब सवाल उठने लगे हैं.

विरोध ने हिंसक रूप लिया

सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करने युवा बड़ी तादाद में अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर उतरे हैं. गुरुवार को बिहार में विरोध ने हिंसक रूप लिया तो आनन-फानन में इस आग को लंबे समय के बाद शांत किया गया. लेकिन इस विरोध की आग पूरी तरह बुझी नहीं और शुक्रवार को भी सुबह होते ही कई जगहों से यह सूचनाएं सामने आने लगीं कि फिर से प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं. लखीसराय में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

विक्रमशिला एक्सप्रेस में फंसे यात्री, भय के बीच सफर

लखीसराय स्टेशन पर 2368 डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस ठहरी हुई थी. अचानक प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. उनका विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक रंग लेने लगा. विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने स्टेशन परिसर में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया. इस बीच विक्रमशिला एक्सप्रेस के अंदर बैठे यात्री काफी घबरा गये. परिवार-बच्चों के साथ ट्रेन में फंसे यात्री सहमे हुए थे. बाहर उग्र प्रदर्शन दिख रहा था. प्रदर्शनकारी सैंकड़ों की तादाद में जुटे हुए थे.

undefined
Also Read: Agneepath Scheme Protest: बिहार के लखीसराय में बवाल, विक्रमशिला एक्सप्रेस व इंटरसिटी आग के हवाले, लूटपाट पैदल यात्रा करने को मजबूर रेल यात्री

लखीसराय स्टेशन पर जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो ट्रेन के अंदर बैठे यात्री धीरे-धीरे बाहर निकलने लगे. यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बच्चे और महिलाओं को भी पैदल ही अपने सामान के साथ लंबी दूरी तक सफर करना पड़ा.

प्रशासन की तैयारी पर उठ रहे सवाल

वहीं एक सवाल सामने उठा है कि आखिर प्रशासन ने इसे लेकर क्या तैयारी की थी? गुरुवार को भी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले रखा था और शुक्रवार को भी इसकी संभावना थी. फिर लखीसराय स्टेशन पर बवाल मचा रहा लेकिन पुलिस इस भीड़ के आगे बेबस ही दिखी.

undefined
प्रशासन ने थामा मोर्चा,फिर भी दो ट्रेनों में लगायी गयी आग

लखीसराय में जब प्रदर्शन ने गलत रंग पकड़ना शुरू किया तो डीएम संजय सिंह, एसपी पंकज कुमार, एएसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीओ संजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं सूर्यगढ़ा, लखीसराय, कवैया, किऊल, तेतरहाट, रामगढ़ समेत कई थानों की टीम ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके. इस बीच उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस के बाद आउटर पर खड़ी 3420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी को भी आग के हवाले कर दिया.

Posted By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन