ePaper

Pics: कानपुर देहात अग्निकांड के बाद बरेली नगर निगम की टीम ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध

Updated at : 14 Feb 2023 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Pics: कानपुर देहात अग्निकांड के बाद बरेली नगर निगम की टीम ने सड़कों से हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध

Bareilly: कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मडौली गांव में झोपड़ी हटाने के विरोध में एक मां बेटी की आग से जलकर मौत हो गई है. इसके बाद मंगलवार को बरेली नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया.

विज्ञापन
undefined

बरेली में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया. दुकानदारों ने टीम का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माने. इसको लेकर काफी कहासुनी हुई है.

undefined

बरेली नगर निगम का अतिक्रमण अभियान मंगलवार को अक्षर विहार तालाब रोड से शुरू हुआ. यहां के फड़ दुकानदारों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने एक न सुनी.

undefined

कैंट के बलवंत सिंह मार्ग पर टीम पहुंची. इस रोड की झोपड़ी को तोड़ दिया. इसके साथ ही कुछ खोखों को कब्जे में लेकर जेसीबी से उठबाकर नगर निगम भेज दिया.

undefined

झोपड़ी तोड़ने पर लोगों ने विरोध किया. लेकिन टीम ने एक न सुनी. इसके बाद सिविल लाइंस की सड़कों से टीम ने अतिक्रमण हटाया. इसका विरोध भी हुआ. मगर, टीम ने विरोध करने वालों को दौड़ा लिया.

undefined

दुकानदारों ने टीम पर समय न देने का भी आरोप लगाया है. शहर के हेड पोस्ट आफिस से शुरू अभियान कोठी वियाबानी, 300 बेड हॉस्पिटल होकर मालियों की पुलिया वाले रोड से सेटेलाइट तक चला.

undefined

टीम ने तमाम दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया है. इसके साथ ही टीम के साथ चलने वाले सुरक्षा कर्मियों को भी बल प्रयोग करना पड़ा.

undefined

बता दें कि कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मडौली गांव में सरकारी जमीन से झोपड़ी हटाने के विरोध में एक मां बेटी की आग से जलकर मौत हो गई. इससे काफी उबाल है. पीड़ित परिवार की तरफ से एसडीएम मैथा, कानूनगो, एसओ, जेसीबी चालक, 15 पुलिसकर्मी समेत तमाम लोगों के खिलाफ झोपड़ी में आग लगाकर मां और बहन की हत्या करने की एफआईआर दर्ज कराई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola