जमशेदपुर बार के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, कोर्ट हुआ बंद, जानें वजह

जमशेदपुर के एक वकील को हथकड़ी लगाकर जेल भेजे जाने के विरोध में बार एसोसिएशन के सभी वकीलों ने बुधवार को कार्य का बहिष्कार किया. इसकी वजह से सेकंड हाफ में कोर्ट बंद कर दिया गया.
जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकील चंदन चतुर्वेदी की गिरफ्तारी और उन्हें हथकड़ी लगाकर जेल भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया. अधिवक्ताओं के इस विरोध के कारण सेकंड हाफ में कोर्ट बंद कर दिया गया.
विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग की है कि जेल भेजे गए वकील चंदन चतुर्वेदी की अविलंब रिहाई की जाए. उन्होंने कहा यदि किसी मामले में वकील आरोपी हैं भी, तो इसकी सूचना बार को देकर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए.
इससे पहले जमशेदपुर बार न्यू बिल्डिंग (लाइब्रेरी हॉल) में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी ने इस मुद्दे पर आपात बैठक कर इस पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. वहीं, अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार करने और जेल भेजने की कमेटी ने कड़ी निंदा की है.
Also Read: Money Laundering Case: पूजा सिंघल ने रांची ईडी कोर्ट में किया सरेंडर, भेजी गईं जेल
इस संबंध में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अवष्ठा ने बताया कानून में कोर्ट के अंदर वकीलों को अधिकारी बताया जाता है, लेकिन कोर्ट के अंदर पुलिस ने वकील को हथकड़ी लगाकर पकड़ने और जेल भेजने की कार्रवाई की, जो न्यायोचित नहीं है.
बता दें कि पुलिस ने बीते मंगलवार को ही वकील चंदन चतुर्वेदी को हथकड़ी लगाकर जेल भेजा. पुलिस की इसी कार्रवाई की निंदा अधिवक्ता कर रहे हैं. इसके विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




