ePaper

एक्ट्रेस Shagufta Ali की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, Sonu Sood से लगाई मदद की गुहार, एक्टर से मिला ये जवाब

Updated at : 07 Jul 2021 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
एक्ट्रेस Shagufta Ali की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें,  Sonu Sood से लगाई मदद की गुहार, एक्टर से मिला ये जवाब

Shagufta Ali sought help from Sonu Sood, got this answer: मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह पिछले कुछ वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. आपको बता दें कोविड-19 महामारी में लगे लॉकडाउन की वजह से काम की कमी के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं करते हैं, बल्कि केवल सर्विस देते हैं.

विज्ञापन

मशहूर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह पिछले कुछ वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. आपको बता दें कोविड-19 महामारी में लगे लॉकडाउन की वजह से काम की कमी के चलते उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई. यहां तक कि उन्हें अपनी कार और जेवर भी बेचने पड़े. हाल ही में अदाकारा शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) ने भी सोनू से मदद मांगी है, लेकिन अब उनके सामने एक ऐसा सच आया कि वह उदास हो गईं.

सोनू सूद से मांगी हेल्प

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं करते हैं, बल्कि केवल सर्विस देते हैं.

https://www.instagram.com/p/CQ0iq7sgMeC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f59cb3da-9059-423f-8996-8383b42137c1

बीते 4 सालों में शगुफ्ता की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह अपने घर का सामान तक बेचने को मजबूर हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शगुफ्ता को CINTAA ने भी मदद की पेशकश की थी. हालांकि, उन्होंने इस मदद को लेने से इंकार कर दिया था. क्योंकि, वह एक्ट्रेस को इतने कम पैसे दे रहे थे कि इससे उनका कोई भी खर्च नहीं निकल पा रहा था.

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

20 साल पहले शगुफ्ता तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं. अब वो और उनका परिवार तंगी से गुजर रहा है. 54 साल की शगुफ्ता को 1998-99 के पॉपुलर TV शो सांस के लिए जाना जाता है. शगुफ्ता 36 सालों से हिन्दी सिनेमा का हिस्सा हैं. नीना गुप्ता और कंवलजीत सिंह के साथ शो से पहले, वे परम्परा, जुनून और द जी हॉरर शो में दिखाई दे चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार 2018 में शो बेपनाह में देखा गया था। TV शो के अलावा, उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, हीरो नंबर 1 और लैला मजनूं जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola