Eid 2020: ईद पर सलमान खान का फैंस को खास तोहफा, आज स्पेशल म्यूजिक वीडियो करेंगे लॉन्च!

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 May 2020 8:22 AM

विज्ञापन

Eid 2020- हर साल ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्में रिलीज करते है. इस मौक पर फैंस को भी उनके फिल्मों का इंतजार होता है. साल 2009 से वह 'वांटेड, 'दबंग', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान' और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस साल सलमान ईद पर राधे फिल्म लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण बात नहीं बनी. अब खबर आ रही है कि भाईजान इस ईद के खास मौके पर स्पेशल म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं.

विज्ञापन

हर साल ईद (Eid 2020) के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्में रिलीज करते है. इस मौक पर फैंस को भी उनके फिल्मों का इंतजार होता है. साल 2009 से वह ‘वांटेड, ‘दबंग’, ‘सुल्तान’, ‘बजरंगी भाईजान’ और अन्य फिल्मों के साथ ईद पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते आये हैं. इस साल सलमान ईद पर राधे फिल्म लेकर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण बात नहीं बनी. अब खबर आ रही है कि भाईजान इस ईद के खास मौके पर स्पेशल म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

कोरोना वायरस के कारण राधे फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई, जिसके कारण सलमान की फिल्म तो रिलीज नहीं हो पाई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान अपने फैंस के लिए ईद पर स्पेशल म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं. वहीं, फैंस को उनके इस तोहफे का खास इंतजार है. इससे पहले सलमान ने हाल ही में लॉकडाउन के बीच अपने चैनल पर ‘प्यार करौना’ और ‘तेरे बिना’ नाम के दो गाने लॉन्च किए थे. इन दोनों गाने को फैंस ने खूब पसन्द किया था. तेरे बिना गाने में सलमान और जैकलीन की रोमांटिक कैमेस्‍ट्री को लोगों ने खूब सराहा था.

इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा था. इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. ‘दबंग’ अभिनेता ने इस गाने की शूटिंग के बारे में बात करते कहा था, “हमें शूटिंग करने में लगभग चार दिन लग गए, हालांकि, हमने इस फॉर्महाउस की प्रॉपर्टी को ज्यादा नहीं दिखाया है, क्योंकि मैं इसे दिखाना नहीं चाहता.” जब जैकलीन ने इसके पीछे का कारण पूछा, तो सलमान ने कहा, “यह मेरा घर है”. जैकलीन ने इस गाने के बारे में कहा कि यह शानदार है.

Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब

वहीं, सलमान शहर से दूर हैं लेकिन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लॉकडाउन के बीच दैनिक श्रमिकों का ध्यान रखा जाए. वह अपने प्रशंसकों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने फार्महाउस से वीडियो साझा कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भरकर भेजा था. अब उन्‍होंने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola