इस दिन राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज करेंगे शादी, सिर्फ परिवार के सदस्य होंगे मौजूद

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 10:40 AM

विज्ञापन

Rana Daggubati- 'बाहुबली' अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कुछ दिनों पहले ही अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ सगाई की थी. अब दोनों की शादी की डेट भी आ गई है. तारीख का खुलासा एक्टर के पिता पिता सुरेश बाबू ने किया है. उन्होंने कहा कि दोनों की शादी 8 अगस्त को होंगी.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ के ‘भल्‍लालदेव’ यानी तेलुगु सुपरस्टार राणा डग्गुबती (Rana Daggubati) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) के साथ सगाई की थी. अब दोनों की शादी की डेट भी आ गई है. तारीख का खुलासा एक्टर के पिता पिता सुरेश बाबू ने किया है. उन्होंने कहा कि दोनों की शादी 8 अगस्त को होंगी.

Also Read: राणा दग्गुबाती ने गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राणा दग्गुबाती और मिहिका 8 अगस्त को हैदराबाद में शादी होगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शादी की तारीख को राणा के पिता सुरेश बाबु ने कंफर्म किया है. सुरेश बाबू ने यह भी बताया कि इस शादी समारोह में दोनों ही परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे. सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए दोनों परिवारों के करीबी सदस्य शामिल होंगे.

कुछ दिन पहले राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिहिका के साथ सगाई सेरेमनी की तस्वीर शेयर की थी. राणा ने तसवीर के कैप्शन में लिखा, ‘ये अब ऑफिशियल है.’ जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने बधाई दी थी.

बता दें कि मिहिका हैदराबाद की रहने वाली हैं. जबकि राणा चेन्नई में जन्मे हैं और वहीं उनका पालन-पोषण हुआ है. मिहिका ने इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा किया है. इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन भी हैं. इतना ही नहीं मिहीका ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिजाइन में एमए किया है. मिहिका बॉलीवुड में सोनम कपूर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर सोनम के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.

वहीं, राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं. राणा साल 2011 में ‘दम मारो दम’ फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने ‘हाउसफउल 4’, ‘द गाजी अटैक’, ‘बेबी’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. फिल्म बाहुबली में उन्हें भल्लालदेव के रोल से काफी पहचान हासिल हुई. जबकि मिहिका बजाज से पहले राणा दग्गुबाती का नाम अनुष्का शेट्टी, तृष्णा कृष्णण और रकुल प्रीत के साथ भी जुड़ चुका हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola