ePaper

Exclusive: अभिनेता अली खान जल्द 'खतरनाक मंजिल' मूवी में आएंगे नजर, बोले- समाज में बदलाव लाती हैं फिल्में

Updated at : 04 Nov 2023 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Exclusive: अभिनेता अली खान जल्द 'खतरनाक मंजिल' मूवी में आएंगे नजर, बोले- समाज में बदलाव लाती हैं फिल्में

फिल्म इंडस्ट्री में 100 से अधिक मूवी में काम करने वाले अभिनेता अली खान ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि खतरनाक मंजिल की शूटिंग कोलकाता में हो रही है. यह एक हॉरर मूवी है. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन

Bareilly : फिल्म इंडस्ट्री में 100 से अधिक मूवी में काम करने वाले सिने अभिनेता अली खान ने कहा कि मूवी समाज में बदलाव लाती हैं. इनको पॉजिटिव के रूप के देखना चाहिए. फिल्मों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. हर मूवी कुछ न कुछ मेसेज देती है. दर्शकों को मूवी से सीखने की जरूरत है. उनकी जल्द ही नई मूवी खतरनाक मंजिल आ रही है. फिल्म एक्टर अली खान ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि खतरनाक मंजिल की शूटिंग कोलकाता में हो रही है. यह एक हॉरर मूवी है. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. मूवी के प्रोड्यूसर और हीरो मुहम्मद समीर हैं. एक्टर अली ख़ान पिछले दिनों शाहरुख खान की पठान मूवी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. उन्होंने पठान को अच्छी मूवी बताया था. उनका कहना था कि पठान में देशभक्ति और देश के लिए मर मिटने वाले अफसर और जवानों के दर्द को समझा गया है. अली खान ने फिल्म इंडस्ट्री में खुदा गवाह फिल्म में हबीबुल्लाह का रोल अदा किया था. इसकी शूटिंग राजस्थान और अफगानिस्तान में हुई थी. इसके बाद सरफरोश, ग़दर समेत 100 से अधिक फिल्म में नेगेटिव (विलेन) का रोल किया. लेकिन, नई मूवी खतरनाक मंजिल में हीरो के पिता का मुख्य किरदार निभाया है.

देश में बढ़ती नफरत पर जताया अफसोस

फिल्म अभिनेता अली खान ने देश में बढ़ती नफरत पर अफसोस जाहिर किया. बोले, ये देश के लिए अच्छा नहीं. इंसान को इंसान को मुहब्बत करनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की. बोले वह काफी अच्छे नेता हैं. राहुल गांधी से बदलाव की उम्मीद जताई. वह पिछले दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा प्लान बताया था. उनको बहुत अच्छा इंसान और नेता बताया. लेकिन, उनकी छवि को कुछ लोगों ने बिगाड़ा था. इस पर भी चिंता जताई थी.

Also Read: UP News: यूपी में परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के लिये फरमान, ऑफिस फार्मल कपड़ों में आना होगा
कोरोना ने अली खान को दिया दर्द

बिहार के गया जनपद के एक गांव निवासी अली खान ने एमएससी की है. लेकिन, अब मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला में रहते हैं. उन्होंने कहा बताया कि कोरोना हो गया था. इसमें काफी बीमार रहा. लेकिन, मेरी पत्नी की कोरोना से मौत हो गई.

अमिताभ से बताया दिल का रिश्ता

अली खान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से दिली रिश्ता बताया. बोले, वह बड़े भाई हैं. उनके साथ कई फिल्में की हैं. उन्होंने हमेशा छोटे भाई की तरह मोहब्बत की. मेरे बेटे और बेटी की शादी में अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ लंबे वक्त तक रहे थे. इसके साथ ही राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे समेत फिल्मी दुनिया के सभी स्टार से अच्छे संबंध बताएं और यह सभी लोग परिवार के हर फंक्शन में आते हैं.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola