बरेली में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, करवाना चाहता था दंगा

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र मेंं सात वर्षीय बच्ची घर से दुकान पर दवा लेने गई थी. मगर, वह घर लौटने के बजाय मस्जिद के पास खून से लथपथ हालत में मिली. इससे खफा परिजन और हिन्दू संगठनों ने बरेली-नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया था.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार रात सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को मस्जिद के पास खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया. इससे खफा हिंदू संगठनों ने हाईवे जाम कर दिया. मगर, पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे बाद ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी दुष्कर्म के बाद पीड़ित बच्ची को मस्जिद के पास छोड़कर फरार हो गया था. उसकी मंशा दंगे की थी, मगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही जांच के बाद आरोपी की शिनाख्त की.
Also Read: बरेली से धर्मपाल सिंह और डॉ.अरुण सक्सेना ने लगाई जीत की हैट्रिक, मंत्री पद के रेस में भी आगे
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र मेंं सात वर्षीय बच्ची घर से दुकान पर दवा लेने गई थी. मगर, वह घर लौटने के बजाय मस्जिद के पास खून से लथपथ हालत में मिली. इससे खफा परिजन और हिन्दू संगठनों ने बरेली-नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया था. मस्जिद के पास खून से लथपथ मिलने पर आरोपी दूसरे समुदाय का समझा जा रहा था, जिसके चलते दंगे की स्थिति बन गई थी. मगर, पुलिस ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी रोड नम्बर एक मंदिर वाली गली निवासी शिवा उर्फ शिवम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read: बरेली के फरीदपुर में जिस पार्टी का विधायक उसकी सरकार, भाजपा विधायक ने दोबारा जीत कर रचा इतिहास
शिवम ने पुलिस पर तंमचे से फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके चलते उसको गिरफ्तार कर इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




