ePaper

झारखंड : धनबाद एसीबी ने 20 हजार रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 09 Feb 2023 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : धनबाद एसीबी ने 20 हजार रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार

धनबाद एसीबी की टीम ने 20 हजार घूस लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व सेवानिवृत हेल्थ सुपरवाइजर को रंगेहाथ गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.

विज्ञापन

धनबाद, नीरज अंबष्ठ. धनबाद एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने गुरुवार को 20 हजार घूस लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व सेवानिवृत हेल्थ सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. लाइसेंस रिन्यूअल करने के एवज में घूस मांगने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने धनबाद के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और सेवानिवृत हेल्थ सुपरवाइजर रामापति तिवारी को धर दबोचा. धनबाद के हरिहरपुर के रुपेश गुप्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. जांच में ये मामला सही पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और दोनों को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आपको बता दें कि अधिकारी ने इनसे 80 हजार रुपये घूस की मांग की थी.

लाइसेंस के एवज में 80 हजार मांगी रिश्वत

धनबाद के हरिहरपुर के रुपेश गुप्ता गोमो जीतपुर रोड में रहते हुए चमड़ा गोदाम बैता रोड में चनाचूर नमकीन बनाने की छोटी सी यूनिट गुप्ता फूड प्रोडक्ट्स के नाम से चलाते हैं. लाइसेंस रिन्यूअल के लिए उन्होंने 1 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन अप्लाई किया था. इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. 2 फरवरी 2023 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद व सेवानिवृत हेल्थ सुपरवाइजर रामापति तिवारी उनके कारखाना पहुंच गए. उन्होंने लाइसेंस रिन्यूअल के एवज में 80 हजार रुपये घूस की मांग की. रुपेश घूस देना नहीं चाहते थे.

Also Read: हेल्दी रहने के लिए मिलेट्स हैं कितने फायदेमंद ?बता रहे हैं बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार
undefined

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से हुई गिरफ्तारी

आखिरकार पीड़ित रुपेश गुप्ता ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) में इसकी शिकायत की. इनकी शिकायत की जांच की गयी. इसमें ये मामला सही पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. गुरुवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से पदाधिकारी अभिषेक आनंद और सेवानिवृत हेल्थ सुपरवाइजर रामापति तिवारी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: बिकती बेटियां: बचपन छीन खेलने-कूदने की उम्र में बच्चियों की जिंदगी बना दे रहे नरक, कैसे धुलेगा ये दाग ?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola