Abhishek Banerjee : राज्यपाल के इंतजार में अभिषेक बनर्जी का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी

Updated:
विज्ञापन

शुभेंदु अधिकारी ने कहा टीएमसी ने संवैधानिक प्राधिकारी पर अपनी बुरी नजर गड़ा दी है. घटिया राजनीतिक नौटंकी के लिए राज्यपाल की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है. शुक्रवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन के प्रति एकजुटता जतायी.

विज्ञापन
undefined

तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं का केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का बकाया कथित तौर पर रोके जाने के खिलाफ राजभवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा.

विज्ञापन
undefined

उन्होंने राज्यपाल सी वी आनंद बोस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात न करने तक धरना जारी रखने का आह्वान किया है. उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद बोस बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली रवाना हो गए.

undefined

टीएमसी के हजारों पदाधिकारियों और शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल का मनरेगा बकाया कथित तौर पर रोके जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को ब्रिटिशकालीन राजभवन तक मार्च किया जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने धरना प्रदर्शन शुरू किया.

undefined

डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद बनर्जी रात भर धरना स्थल पर रहें. उन्होंने कहा, मैं यहां रहूंगा और जब तक माननीय राज्यपाल हमारे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करते और इन दो सवालों का जवाब नहीं देते तब तक एक इंच भी नहीं हिलेंगे.

undefined

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, दिल्ली में अपनी आवाज उठाने के बाद हम भाजपा के जमींदारों से न्याय मांगते हैं. लोकतंत्र के स्वयंभू संरक्षकों को लोगों को जवाब देने में कितना वक्त लगेगा ? आप कब तक लोगों से भागते रहेंगे.? 

undefined

पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे. शुक्रवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन के प्रति एकजुटता जतायी.

undefined

इस धरना प्रदर्शन से पहले पार्टी ने मनरेगा के बकाया और गरीब परिवारों के लिए आवास योजनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर नयी दिल्ली में भी दो दिन तक प्रदर्शन किया था.

undefined

टीएमसी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी राज्य में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है.

undefined

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा टीएमसी ने संवैधानिक प्राधिकारी पर अपनी बुरी नजर गड़ा दी है. घटिया राजनीतिक नौटंकी के लिए राज्यपाल की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola