ePaper

आरती शनिदेव की: शनिवार के दिन करें शनिदेव जी की आरती, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Updated at : 17 Sep 2022 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
आरती शनिदेव की: शनिवार के दिन करें शनिदेव जी की आरती, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

आरती शनिदेव की: हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित हैं. इस दिन उन्ही देवता की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि शनि देव के प्रभाव से मनुष्य क्या देवता और असुर भी नहीं बच सकते. शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव के पूजन के लिए समर्पित होता है.

विज्ञापन

आरती शनिदेव की: शनिदेव के प्रकोप से बचने और उनकी कृपा पाने के लिए शनिवार का दिन श्रेष्ठ माना गया है. इस दिन किए गए उपायों, धार्मिक कार्यों से शनि के दोष को शांत किया जा सकता है. शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन श्री शनिदवे जी की आरती करें.

॥ श्री शनि देव आरती-1 ॥

भगवान शनिदेव की आरती

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

॥ श्री शनि देव आरती-2 ॥

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ।

अखिल सृष्टि में कोटि-कोटि जन,

करें तुम्हारी सेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

जा पर कुपित होउ तुम स्वामी,

घोर कष्ट वह पावे ।

धन वैभव और मान-कीर्ति,

सब पलभर में मिट जावे ।

राजा नल को लगी शनि दशा,

राजपाट हर लेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

जा पर प्रसन्न होउ तुम स्वामी,

सकल सिद्धि वह पावे ।

तुम्हारी कृपा रहे तो,

उसको जग में कौन सतावे ।

ताँबा, तेल और तिल से जो,

करें भक्तजन सेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

हर शनिवार तुम्हारी,

जय-जय कार जगत में होवे ।

कलियुग में शनिदेव महात्तम,

दु:ख दरिद्रता धोवे ।

करू आरती भक्ति भाव से,

भेंट चढ़ाऊं मेवा ।

जय शनि देवा, जय शनि देवा,

जय जय जय शनि देवा ॥

॥ श्री शनि देव आरती-3 ॥

चार भुजा तहि छाजै,

गदा हस्त प्यारी ।

जय शनिदेव जी ॥

रवि नन्दन गज वन्दन,

यम अग्रज देवा ।

कष्ट न सो नर पाते,

करते तब सेवा ॥

जय शनिदेव जी ॥

तेज अपार तुम्हारा,

स्वामी सहा नहीं जावे ।

तुम से विमुख जगत में,

सुख नहीं पावे ॥

जय शनिदेव जी ॥

नमो नमः रविनन्दन,

सब ग्रह सिरताजा ।

बन्शीधर यश गावे,

रखियो प्रभु लाजा ॥

जय शनिदेव जी ॥

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola