आमिर खान ने बेटे आजाद राव खान संग बारिश में खेला फुटबॉल, इस बात पर दोनों में हुई बहस, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2022 9:34 AM

विज्ञापन

आमिर खान और आजाद राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर अपने बेटे संग फुटबॉल खेलते नजर आए. वहीं दोनों ने मैंच के दौरान स्कोर को लेकर झगड़ा भी किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते दिखाई देते हैं. कभी एक्टर को अपनी बेटी इरा के साथ स्विमिंग करते तो कभी मेकअप करते देखा जाता है. अब एक्टर का अपने बेटे आजाद राव संग एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों बाप-बेटे की जोड़ी बारिश में फुटबॉल खेलती दिखाई दे रही है. दोनों के इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

आमिर खान ने आजाद के साथ खेला फुटबॉल

दरअसल आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर आजाद राव के साथ बारिश में फुटबॉल का मैच खेलते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को आमिर खान और आजाद को ब्लैक टी-शर्ट में देखा जा सकता है. दोनों पार्किंग की जगह में बारिश में फुटबॉल खेल रहे हैं. हालांकि मैंच खेलते हुए दोनों बाप और बेटे किसी बात पर बहस करते दिखाई दिए. आजाद ने आमिर से कहा कि उन्होंने तीन गोल किए हैं, जबकि आमिर ने कहा कि नहीं सिर्फ एक गोल ही किया है.

https://www.instagram.com/p/CfEU7B5p0Md/
आमिर की पोस्ट पर फैंस कर रहे कमेंट

आमिर खान के आधिकारिक प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, “पूरी मस्ती और ढेर सारी बारिश! आमिर और आजाद एक फुटबॉल मैच में बारिश का आनंद लेते हैं.” फैंस ने पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा, वे भी मैच में शामिल होना चाहते हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वह अहसास अद्भुत है (दिल-आंखें). बारिश के नीचे फुटबॉल खेलना स्वर्ग है.” एक फैन ने आमिर को अपना ख्याल रखने और बारिश में बीमार न होने की सलाह देते हुए लिखा, ‘सावधान रहिए सर…बीमार मत होइए…हमें आपकी जरूरत है.’

आमिर जल्द लाल सिंह चड्ढा में आएंगे नजर

आमिर और किरण ने साल 2005 में एक दूसरे संग शादी की. 2011 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे का स्वागत किया. जुलाई 2021 में अलग होने की घोषणा करने से पहले उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर लाल सिंह चड्ढा की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म टॉम हैंक्स-स्टारर फॉरेस्ट गंप की रीमेक है. फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, ये सेलेब्स IVF-सरोगेसी से बने पेरेंट्स

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola