ePaper

पिता अनुराग से प्रेग्नेंसी-ड्रग्स के बारे में बात करने पर आलिया को मिले नफरत भरे मैसेज, यूजर्स बोले शर्म करो

Updated at : 26 Jul 2021 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पिता अनुराग से प्रेग्नेंसी-ड्रग्स के बारे में बात करने पर आलिया को मिले नफरत भरे मैसेज, यूजर्स बोले शर्म करो

मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने यूट्यूब वीडियोज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. आलिया ने कुछ समय पहले अपने व्लॉग्स के जरिए कई सारी ऐसी बातें फैंस के साथ शेयर किया था, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेजेस मिले.

विज्ञापन

मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने यूट्यूब वीडियोज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे के साथ फोटोज शेयर करने से भी पीछे नहीं हटती. आलिया ने कुछ समय पहले अपने व्लॉग्स के जरिए कई सारी ऐसी बातें फैंस के साथ शेयर किया था, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेजेस मिले.

दरअसल, हाल ही में आलिया कश्यप ने अपने एक सेशन ‘आस्किंग माई डैड ऑकवर्ड क्वेश्चन्स’ में पिता अनुराग कश्यप से अपनी प्रेग्नेंसी, ब्वॉयफ्रेंड, ड्रग्स और एडल्ट फिल्में देखने पर कई सारी बातें की थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब एक चैट शो के दौरान आलिया ने खुलासा किया कि इन सब मुद्दों पर बात करने की वजह से लोगों ने उनकी काफी आलोचना की.

https://www.instagram.com/p/CF1ShkonS1L/

आलिया कश्यप ने बताया कि अपने माता-पिता से ऐसी बातें करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है. लोग कमेंट में लिखते है, ‘आपको जो वीडियो मैंने अपने डैड के साथ बनाया उसके कमेंट देखने चाहिए थे. मुझे नहीं पता लोग मेरे चैनल पर क्या देखने आए थे. फुल ऑन हेट मिला मुझे. आगे वो कहती है, ‘तुम अपने माता-पिता के साथ ऐसी चीजों के बारे में कैसे बात कर सकती हैं? तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

Also Read: फुटबॉल मैदान पर MS Dhoni को गले लगाते दिखे रणवीर सिंह, फैंस बोले- माही के जैसा दूसरा… VIDEO

गौरतलब है कि ‘आस्किंग माई डैड ऑकवर्ड क्वेश्चन्स’ वीडियो में आलिया ने अपने पिता अनुराग से पूछा था, अगर उसकी बेटी उसे बताए कि वह प्रेग्नेंट है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? इसपर अनुराग ने जवाब दिया था, “मैं तुमसे पूछूंगा कि क्या तुम सही में ऐसा करना चाहती हो?’ आप जो भी करना चाहती हैं, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा, आप जानती हैं.”

बता दें कि आलिय कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आलिया अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरों से इंटरनेट पर छाई रहती है. स्टारकिड के इंस्टाग्राम पर बिकिनी सहित ऐसी कई फोटोज है जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती है. आलिया अपने पोस्ट को लेकर काफी पॉपुलर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola