ePaper

नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे

Updated at : 10 Jan 2024 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे

IDs Proofs For Bhutan And Nepal: नेपाल और भूटान में हर साल भारत से लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं. अगर आप भी इन दोनों देशों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे नेपाल और भूटान में एंट्री के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

IDs Proofs For Bhutan And Nepal: नेपाल और भूटान एक ऐसे देश हैं जो भारत के सबसे करीबी माने जाते हैं. ये दो पड़ोसी देश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. यहां हर साल भारत से लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं. अगर आप भी इन देशों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे नेपाल और भूटान में एंट्री के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

इस बात से तो सभी वाकिफ होंगे कि नेपाल और भूटान में भारतीयों की एंट्री बिना पासपार्ट की होती है. यहां पर हमे पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती है. क्योंकि हम भारतीयों के लिए इन दोनों देशों ने विशेष अधिकार दिया है. लेकिन इन दो देशों में एंट्री करने के लिए भारतीयों को कुछ जरूरी दस्तावेज दिखा होता है. जहां आधार कार्ड को भारत में एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट माना जाता है. वहीं भूटान और नेपाल जाने के लिए आप आधार को बतौर आईडी नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं.

undefined
Also Read: Travel Tips: घूमने के लिए बजट है कम तो इन 5 स्‍मार्ट टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगा मजा खराब नेपाल -भूटान में एंट्री के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?

अगर आप भारतीय हैं और नेपाल और भूटान घूमने के लिए जा रहे हैं तो यहां पर आपका आधार कार्ड मान्य नहीं होगा. इसके लिए आपके पास वैलिड वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड या फिर पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स होना आवश्यक है. अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो जल्दी बनवा लें. तभी आप इन दोनों देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं.

undefined
बच्चों के लिए ये हैं नियम

अगर आप नेपाल और भूटान अपने बच्चों के घूमने जा रहे हैं तो अपने पास बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या फिर स्कूल आईडी रखना न भूलें. वरना बच्चों को यहां एंट्री नहीं मिलेगी.

undefined
Also Read: IRCTC Odisha Tour: फरवरी में फियांसे के साथ बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है किफायती टूर पैकेज
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola