Madhepura: प्रतिबंधित कफ सिरप की 980 शीशी बरामद, दो गिरफ्तार, कार जब्त

Updated at : 03 Apr 2022 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Madhepura: प्रतिबंधित कफ सिरप की 980 शीशी बरामद, दो गिरफ्तार, कार जब्त

Madhepura: जिले के मुरलीगंज प्रखंड के चामगढ़ चौक पर बिना नंबर की टियागो कार से तलाशी में प्रतिबंधित कफ सिरप की 980 शीशी बरामद की गयी है. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Madhepura: जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत चामगढ़ चौक पर बिना नंबर की टियागो कार से तलाशी के दौरान प्रतिबंधित 98 लीटर कफ सिरप बरामद की गयी है. बताया जाता है कि कफ सिरप की 980 पीस शीशी जब्त की गयी है. साथ ही पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार करते हुए कार जब्त कर ली है.

जानकारी के मुताबिक, मुरलीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप की एक बड़ी खेप चामगढ चौक पर डिलीवरी के लिए आ रही है. मुरलीगंज थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ पुलिस कैंप के प्रभारी गंगाधर प्रसाद यादव के साथ वाहनों की तलाशी शुरू कर दी.

थोड़ी देर बाद एक उजले रंग की टियागो कार बड़ी तेजी से आ रही थी. इस कार की अगली सीट पर चालक और एक व्यक्ति बैठे थे. इसी क्रम में पुलिस बलों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से कार को दबोच लिया गया. यह जानकारी थाना परिसर में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि कार में बैठे लोगों से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम सुबोध कुमार व उम्र 25 वर्ष और दूसरे ने अपना नाम रत्नेश कुमार व उम्र 23 वर्ष बताया. दोनों के पिता उमेश दास हैं. उन्होंने अपना घर साहूगढ़ वार्ड नंबर 2 थाना जिला मधेपुरा बताया. गाड़ी की जब तलाशी ली गयी, तो गाड़ी की डिक्की में छह कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया.

वहीं, कार की पीछे की सीट से चार कार्टून कफ सिरप बरामद किया गया. मामले में कार को जब्त कर थाने लाया गया. पूछताछ के बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम और नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में दोनों को मधेपुरा भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola