ePaper

7th Pay Commission news : केंद्रीय कर्मचारियों को DA के साथ मिलेगा 4% TA, जानें कब से मिलेगा और कितना होगा फायदा

Updated at : 05 Feb 2021 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission news : केंद्रीय कर्मचारियों को DA के साथ मिलेगा 4% TA, जानें कब से मिलेगा और कितना होगा फायदा

7th Pay Commission latest news today : केंद्रीय कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ते (dearness allowance ) की घोषणा का इंतजार काफी लंबे समय है और अब उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है. सरकार ने कोरोना महामारी (corona pandemic) के दौरान यह घोषणा कर दी थी कि जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

7th Pay Commission latest news today : केंद्रीय कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार काफी लंबे समय है और अब उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है. सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान यह घोषणा कर दी थी कि जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा.

लेकिन अब सूचना आ गयी है कि जल्दी ही सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा करने वाली है, हां यह बात अलग है कि उनके सैलरी में यह महंगाई भत्ता जून के बाद ही जुड़ेगा. खुशखबरी यह है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में अगर चार प्रतिशत की वृद्धि होती है तो सातवें वेतन आयोग के अनुसार उनके ट्रेवल अलाउंस में भी वृद्धि होगी. यानी की अगर चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ता है तो चार प्रतिशत ट्रेवल अलाउंस भी बढ़ेगा.

अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत है. अगर चार प्रतिशत वृद्धि की घोषणा होती है तो महंगाई भत्ता 21 प्रतिशत हो जायेगा, और चार ट्रेवल अलाउंस भी बढ़ जायेगा. यानी कि ऐसे अगर कहें कि महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत हो जायेगा तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर वृद्धि होगी. केंद्रीय कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ते की घोषणा से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

पिछले साल से डीए बढ़ोतरी पर है रोक

कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की वृद्धि को रोक दिया है. इससे कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की दो किस्त का नुकसान हुआ है. अगर उन्हें दो-दो प्रतिशत की भी वृद्धि दी जाती तो उन्हें न्यूनतम चार प्रतिशत का नुकसान हुआ है.

Also Read: 1 लाख रुपये जीतने का मौका दे रही मोदी सरकार ? जानें क्या है वायरल मैसेज का सच

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola