बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखा कर खाते से उड़ाये 7.88 लाख, मामले में पांच गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2022 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन कटने का डर दिखा कर खाते से उड़ाये 7.88 लाख, मामले में पांच गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्र सरकार के कर्मचारी को फोन कर उसके घर पर लगे बिजली कनेक्शन का बिल बकाया होने के नाम पर 7 लाख 88 हजार रुपये उड़ा लिये.फोन करनेवाले ने कहा कि उनका बिजली बिल बकाया है. नहीं चुकाने पर जल्द कनेक्शन कट जायेगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्र सरकार के कर्मचारी को फोन कर उसके घर पर लगे बिजली कनेक्शन का बिल बकाया होने की जानकारी देकर बिल भरने की बात कह कर शातिरों ने उनके बैंक खाते से विभिन्न लेनदेन के जरिये सात लाख 88 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना यहां पर्णश्री इलाके की है. इस बाबत पीड़ित संतेश्वर बर्मन की शिकायत पर पर्णश्री थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. इस क्रम में ठगों के गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया. उनके नाम संतोष कुमार सिंह (26), सजाउद्दीन अंसारी (33), शुभजीत माइती(23), तपन माइती(28) व दिलीप कुमार मंडल (24) बताये गये हैं. संतोष हावड़ा के लिलुआ के रवींद्र सरणी का निवासी है. वहीं सजाउद्दीन अंसारी झारखंड के देवघर के कोरो थानाक्षेत्र के बांसकुपी के बेदिया गांव का निवासी है. बाकी अन्य तीन आरोपी पूर्व मेदिनीपुर के विभिन्न इलाकों के बाशिंदे बताये गये हैं. आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर 23 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.

Also Read: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुबीरेश की जमानत अर्जी की खारिज, कहा : यह पोस्ट मास्टर का जॉब नहीं
आरोपियों का झारखंड के जामताड़ा गिरोह के साथ संबंध

इस मामले में डीसी (एसडब्लूडी) सौम्य रॉय ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि इनमें सुभोजीत माइति (23), तपन माइति ( 28) और दिलीप कुमार मंडल (24) का झारखंड के जामताड़ा गिरोह से संबंध है. इसके अलावा देवघर निवासी सजाउद्दीन अंसारी के पास से 12 सिमकार्ड एवं प्री-एक्टिवेटेड सिमकार्ड भी जब्त किया गया है. कुल मिलाकर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में पुलिस का अनुमान है कि जामताड़ा गिरोह के सदस्य इससे जुड़े हैं. इन सभी से पूछताछ कर धोखाधड़ी से हासिल किये गये रुपये को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

Also Read: जामताड़ा से कोलकाता आकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
बैंक अकाउंट से कुल सात लाख 88 हजार रुपये निकाल लिये गये

पीड़ित संतेश्वर बर्मण ने पर्णश्री थाने की पुलिस को बताया था कि उन्हें किसी अनजान नंबर से 10 अगस्त को फोन आया था. फोन करनेवाले ने कहा कि उनका बिजली बिल बकाया है. नहीं चुकाने पर जल्द कनेक्शन कट जायेगा. अगर अभी ऑनलाइन भुगतान करेंगे, तो कनेक्शन नहीं कटेगा. पीड़ित ने बताया कि यह सुन कर वह ऑनलाइन पेमेंट कर भुगतान के लिए राजी हो गये. इसके बाद फोन करनेवाले ने उनके मोबाइल फोन में एक लिंक भेजा. उस लिंक में क्लिक करने पर एक ऐप फोन में डाउनलोड हो गया. इसके बाद आरोपियों ने उसे अकाउंट परीक्षण के लिए 11 रुपये का भुगतान करने को कहा. पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने 11 रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया. इसके बाद एक-एक कर उनके बैंक अकाउंट से कुल सात लाख 88 हजार रुपये निकाल लिये गये.

Also Read: ममता बनर्जी सरकार का बड़ा फैसला, अब ट्रांसजेंडरों को सामान्य श्रेणी में शामिल करने के फैसले को दी मंजूरी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola