ePaper

Quietest Places: दुनिया की 5 सबसे शांत जगहें, जहां आप अपने दिल की धड़कने की आवाज सुन सकते हैं

Updated at : 22 Dec 2023 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Quietest Places: दुनिया की 5 सबसे शांत जगहें, जहां आप अपने दिल की धड़कने की आवाज सुन सकते हैं

Quietest Places In The World: हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दुनिया में मौजूद उन शांत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने दिल की आवाज सुन सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Quietest Places In The World: दुनिया में एक से बढ़कर एक जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है. लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे शांत जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप आसानी से लोगों की धड़कनें भी सुन सकते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
ओरफील्ड लैबोरेट्रीज- अमेरिका

दुनिया के सबसे शांत जगहों की लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिका के मिनेसोटा में स्थित ओरफील्ड लैबोरेट्रीज (Orfield Laboratories) है. जी हां, यह जगह इतनी शांत है कि आप खुद अपनी धड़कनों की आवाज सुन सकते हैं. इसे दुनिया का सबसे शांत कमरा भी कहा जाता है. यहां जो भी लोग आते हैं वह 45 मिनट से ज्यादा नहीं टिक सकते हैं.

Also Read: December Travel: दिसंबर में घूमने के लिए ये हैं 10 बेस्ट जगहें, यहां देखें लिस्ट
undefined
केलसो ड्यून्स

बात हो रही है दुनिया के सबसे शांत जगहों की तो इस सूची में कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान भी है. यहां पर इतना सन्नाटा है कि आपको डर लगने लगेगा. यहां पर सैंड ड्यून्स (Kelso Dunes) हैं. जिसके कारण आवाज दूर तक नहीं जाती है.

undefined
जबालो नदी के जंगल- Ecuador

दुनिया की सबसे शांत जगह इक्वाडोर में मौजूद जबालो नदी के जंगल है. यहां पर कई जीव ऐसे हैं जो विलुप्त होने के कगार पर आ गए हैं. इस जंगल के अंदर किसी भी तरह के ट्रांसपोर्ट रूट नहीं हैं, ना कोई रिहायशी इलाका है और ना ही कोई कमर्शियल इलाका है. इसलिए यह जगह सबसे शांत है.

Also Read: Christmas Day 2023: ये हैं भारत के 9 सबसे खूबसूरत गिरजाघर, इस क्रिसमस बना सकते हैं घूमने का प्लान
undefined
क्रोनॉट्स्की नेचर रिजर्व

दुनिया की सबसे शांत जगहों में से एक रूस में मौजूद क्रोनॉट्स्की नेचर रिजर्व है. जी हां आपने सही सुना, यहां हर साल मात्र 3 हजार यात्रियों को जाने की इजाजत दी जाती है. यह रिजर्व बना साउंड का है. यहां आप खुद अपनी दिल की धड़कनों की आवाज सुन सकते हैं.

undefined
Landmannalaugar

आइसलैंड में मौजूद लैंडमाननलौगर दुनिया की सबसे शांत जगहों में से एक है. यह अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. इस जगह पर दूर-दूर तक कोई भी नजर नहीं आता है.

Also Read: Bangalore में घूमने के लिए ये हैं 10 बेस्ट जगहें, इस वीकेंड आप भी बना सकते हैं प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola