सिवान: रात में बिगड़ी तबीयत और सुबह तक 4 लोगों की चली गयी जान, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

Updated:
विज्ञापन

बिहार के सिवान में चार लोगों की मौत संदिग्ध हालत में हो गई है. दो अलग-अलग गांवों के लोगों की मौत हुई है. जहरीली शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

बिहार के सिवान से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है. देर रात से तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह तक चारो लोगों की जान चली गयी. वहीं जहरीली शराब पीने से चारों की मौत हुई है ऐसी आशंका जताई जा रही है. जिले के बेलौर और बेलौरी दो अलग-अलग गांवों के लोगों की जान गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो अलग-अलग गांवों के चार लोगों की मौत सोमवार सुबह को हुई है. बताया जा रहा है कि चारों की तबीयत शनिवार रात से ही बिगड़ने लगी और सुबह तक सभी ने दम तोड़ दिया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गांव वालों का कहना है कि चारो मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है. अभी मौत के कारणों पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन