36 National Games: वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने जीता गोल्ड, राजस्थान पुलिस में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन
36 National Games: वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने जीता गोल्ड, राजस्थान पुलिस में खुशी की लहर

अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा के गोल्ड मेडल के साथ राजस्थान राजस्थान वुशु टीम ने 36वें नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान की टीम ने एक गोल्ड व चार कांस्य पदक के साथ कुल पांच पदक अपने नाम किये.

विज्ञापन

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित 36 National Games 2022 का समापन हो चुका है. जिसमें 61 गोल्ड, 35 सिल्वर और 32 कांस्य पदक के साथ सेना ने मेडल तालिका में पहले स्थान पर अपना कब्जा किया. नेशनल गेम्स में वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है. उनके गोल्ड जीतने से राजस्थान पुलिस में जश्न का माहौल है.

नेशनल गेम्स में राजस्थान वुशु टीम का शानदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा के गोल्ड मेडल के साथ राजस्थान राजस्थान वुशु टीम ने 36वें नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान की टीम ने एक गोल्ड व चार कांस्य पदक के साथ कुल पांच पदक अपने नाम किये.

Also Read: झारखंड की बेटियां खुद किराया देकर पहुंची अहमदाबाद, नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड

गोल्ड जीतने के बाद क्या बोले मुकेश चौधरी

मुकेश चौधरी गोरा ने कहा कि नेशनल गेम्स में गोल्ड जीतना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा. बताया, इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच राजेश कुमार टेलर को दिया. कहा, मेरी सफलता के पीछे कोच का भरपूर योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन में मैंने खूब प्रैक्टिस किया था. इसका फल मिला और मैंने गोल्ड जीता, जो गौरव की बात है. अब मेरा लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रौशन करना है.

मुकेश चौधरी की उपलब्धियां

राजस्थान पुलिस में सब इन्स्पेक्टर रैंक में पदस्थापित वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने इससे पहले भारत के अलावा विदेशों में भी मेडल जीते. उन्होंने विभिन्न चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते. एशिया कप, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप, सुपर फाइट लीग और मैट्रिक्स फाइट नाइट सहित कई पेशेवर इवेंट्स में वे अपना दम दिखा चुके हैं.

मुकेश चौधरी गोरा को बधाईयों का तांता

मुकेश चौधरी गोरा को गोल्ड जीतने के बाद राजस्थान वुशु संघ के मुख्य सरंक्षक कृषि मंत्र लालचंद कटारिया, भारतीय वुशु संघ के सीईओ सुहेल अहमद, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुलदीप हांडू, हीरानंद कटरिया अध्यक्ष राजस्थान वुशु संघ, ममता वर्मा महासचिव राजस्थान वुशु संघ, राजस्थान टीम कोच राजेश कुमार टेलर, सहायक कोच विष्णु जोशी, महिला टीम कोच प्रियंका सैनी, व तालू कोच मंजीत सिंह को संरक्षक राजाराम मील, विधायक गंगादेवी, चेयरमैन के सी घुमरिया ने उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola