धनबाद : जीएन कॉलेज के तीन कैडेट दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे

धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
धनबाद : गुरुनानक कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल होंगे. तीनों कैडेंट्स 36 झारखंड बटालियन से जुड़े हैं. इनमें गौरव कुमार, मुकेश कुमार सिंह और मंजीत चौहान शामिल हैं. इसमें सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव का चयन कर्तव्य पथ आयोजित होने वाले मुख्य परेड के लिए हुआ है. जबकि अंडर ऑफिसर मुकेश और मंजीत का चयन प्रधानमंत्री की रैली के लिए आयोजित होने वाले परेड के लिए किया गया है. कॉलेज के तीनों छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने बधाई दी है.
धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं को मतदान का महत्व समझाया गया. इस दौरान छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










