ePaper

कोलकाता के कारोबारी के ठिकाने से 1.65 करोड़ कैश और 7.12 करोड़ के Bitcoin जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

Updated at : 20 Oct 2022 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के कारोबारी के ठिकाने से 1.65 करोड़ कैश और 7.12 करोड़ के Bitcoin जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

ईडी की छापेमारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उल्टाडांगा इलाका स्थित व्यवसायी के रियल इस्टेट से जुड़े कार्यालय एवं आवासन में हुई. इडी ने 1.65 करोड़ रुपये नकद बरामद किये. साथ ही 44.5 का क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के रूप में करीब 7.12 करोड़ रुपये कुर्क किये. यानी करीब 8.77 करोड़ रुपये बरामद हुए.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोबाइल गेमिंग एप (Mobile Gaming App) के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के एक व्यवसायी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर 1.65 करोड़ रुपये नकद और 7.12 करोड़ के बिटक्वाइन (Bitcoin) जब्त किये. बुधवार को शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब पांच बजे तक जारी रही.

उल्टाडांगा इलाके में हुई छापामारी

ईडी की छापेमारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उल्टाडांगा इलाका स्थित व्यवसायी के रियल इस्टेट से जुड़े कार्यालय एवं आवासन में हुई. उक्त इलाके में ही व्यवसायी का मोटर ट्रेनिंग सेंटर भी है. छापेमारी के दौरान इडी ने 1.65 करोड़ रुपये नकद बरामद किये. साथ ही 44.5 का क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के रूप में करीब 7.12 करोड़ रुपये कुर्क किये. यानी करीब 8.77 करोड़ रुपये बरामद हुए.

Also Read: कोलकाता में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल गेमिंग एप धोखाधड़ी मामले में कारोबारी के कार्यालय में मारा छापा

दस्तावेज और डिजिटल उपक्रम भी जब्त

साथ ही वित्तीय संबंधित दस्तावेज व डिजिटल उपक्रम भी जब्त किये गये. बताया जा रहा है कि इडी ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जो व्यवसायी का परिजन बताया जा रहा है. युवक और मामले के मुख्य आरोपी आमिर खान के बीच संपर्क होने की बात सामने आयी है. हालांकि, इडी ने खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया था.

आमिर खान को माना जा रहा है धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड

गौरतलब है कि पिछले महीने इडी ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में आमिर खान के गार्डेनरीच स्थित आवास पर छापेमारी की थी. मोबाइल गेमिंग एप के जरिये धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड आमिर खान को ही माना जा रहा है. अब तक इडी आमिर खान व उससे जुड़े लोगों की करीब 51.16 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

Also Read: कोलकाता के कारोबारी के पुत्र पर फर्जी गेमिंग एप जरिये धोखाधड़ी का आरोप, ED के छापे में 18 करोड़ कैश बरामद

धनशोधन के लिए 300 बैंक खातों का हुआ इस्तेमाल

गेमर्स के कोष का धनशोधन करने के लिए 300 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया है. आरोपियों के गेमिंग एप के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित राशि का एक हिस्सा क्रिप्टो मुद्रा विनिमय का उपयोग करके विदेशी स्थानों पर स्थानांतरित कर दिये जाने की बात भी सामने आयी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola