Madhubani News : यज्ञ हवन के साथ आज होगा शतचंडी महायज्ञ का समापन

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 3 माडर गांव स्थित त्रिपुर रमा काली मंदिर में पिछले 2 अप्रैल से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर निगम के वार्ड 3 माडर गांव स्थित त्रिपुर रमा काली मंदिर में पिछले 2 अप्रैल से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान वैदिकों ने शतावृति यानी पूरे सौ बार दुर्गा पाठ किया गया. साथ ही सभी पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की. इस महायज्ञ में आज पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ हवन किया जाएगा. आयोजनकर्ता और यज्ञ के संकल्पित व्यक्ति पंडित दीनानाथ झा ने बताया है कि यह यज्ञ विश्व कल्याणार्थ किया गया है. वहीं यज्ञ के आचार्य ज्योतिष और व्याकरण के विद्वान पंडित गणपति झा का कहना है कि यह यज्ञ शक्ति की उपासना के लिये किया जाता है. इस यज्ञ के करने से आर्थिक, शारीरिक और बौद्धिक रुप से उपासक सबल होते हैं. वहीं, यज्ञ के दौरान प्रतिदिन 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक व्याकरणाचार्य पंडित विजय झा के द्वारा देवी भागवत का कथा वाचन किया गया. गांव में यज्ञ होने से जहां ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन