YouTube पर व्यूज गिनने का बदल गया तरीका, जानें समय रैना ने इसे क्यों बताया सबसे खराब अपडेट

Updated:
विज्ञापन

YouTube के नए नियम से क्यों नाराज हुए कॉमेडियन समय रैना / फोटो एक्स से

यूट्यूब ने वीडियो व्यूज गिनने का तरीका बदल दिया है, जिससे अब कोई भी वीडियो प्ले होते ही 1 व्यू गिना जाएगा. कॉमेडियन समय रैना ने इस अपडेट की कड़ी आलोचना की है, उनका मानना है कि इससे व्यूज की अहमियत खत्म हो गई है.

विज्ञापन

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) हाल ही में यूट्यूब के एक नए फीचर अपडेट को लेकर खासे भड़क गए. यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर पब्लिक व्यूज की गिनती करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है. इस नए नियम के तहत अब किसी भी वीडियो के शुरू होते ही, यानी पहली फ्रेम प्ले होते ही उसे 1 व्यू मान लिया जाएगा. समय रैना ने यूट्यूब के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे व्यूज की असली वैल्यू खत्म हो गई है और अब 100 मिलियन व्यूज का भी कोई मतलब नहीं रह गया है.

विज्ञापन

क्या है यूट्यूब का नया व्यू काउंटिंग नियम?

यूट्यूब ने 24 अगस्त से अपने पूरे प्लेटफॉर्म पर व्यू काउंट करने के सिस्टम में एकरूपता ला दी है. अब चाहे सामान्य लंबे वीडियो हों, लाइव स्ट्रीम हो या फिर शॉर्ट्स- वीडियो जैसे ही प्ले होना शुरू होगा, व्यू काउंट दर्ज हो जाएगा.

इससे पहले लंबे वीडियोज पर 1 व्यू तभी काउंट होता था जब कोई यूजर उसे कम से कम 30 सेकंड तक देखता था. अब यदि कोई यूजर गलती से भी किसी वीडियो पर क्लिक कर देता है या कुछ सेकंड देखकर बंद कर देता है, तो भी वह पब्लिक काउंट में 1 व्यू के रूप में जुड़ जाएगा.

समय रैना ने यूट्यूब पर क्यों निकाली भड़ास?

समय रैना के लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के लेटेस्ट एपिसोड ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए और उस पर तेजी से व्यूज बढ़े. हालांकि, समय ने गौर किया कि व्यूज की तुलना में लाइक्स का अनुपात बहुत कम था. रिसर्च करने के बाद जब उन्हें यूट्यूब के इस नए अपडेट का पता चला, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, समय रैना ने तंज कसते हुए कहा कि यूट्यूब का यह अब तक का सबसे बेकार अपडेट है. पहले जब लोग 30 सेकंड तक वीडियो देखते थे, तब 1 व्यू बनता था. अब सिर्फ एक क्लिक या ग्लान्स (झांकने) पर ही फ्री व्यू मिल रहा है. यह असली व्यू नहीं है. इस नियम के बाद अब 100 मिलियन व्यूज की कोई अहमियत नहीं रह गई है.

कमाई और क्रिएटर एनालिटिक्स पर क्या होगा असर?

यूट्यूब ने अपने आधिकारिक स्पष्टीकरण में साफ किया है कि इस नियम से क्रिएटर्स की कमाई (Monetization) या यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) की पात्रता पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा.

  • पब्लिक काउंटर: बाहरी दुनिया और स्पॉन्सर्स को केवल पब्लिक व्यू काउंट दिखेगा (जो अब तेजी से बढ़ेगा).
  • एनालिटिक्स में असली डेटा: असली वॉच टाइम जानने के लिए यूट्यूब एनालिटिक्स के 'Advanced Mode' में "Engaged Views" का विकल्प दिया गया है, जिससे यह पता चलेगा कि कितने लोगों ने सच में वीडियो देखा.

यह नया नियम प्लेटफॉर्म पर 24 अगस्त से लागू कर दिया गया है.

हां, नए नियम के मुताबिक वीडियो प्ले होते ही (फर्स्ट फ्रेम से) व्यू काउंट हो जाता है, भले ही यूजर तुरंत बैक कर ले.

नहीं, कमाई पर इसका असर नहीं पड़ेगा क्योंकि मोनेटाइजेशन और कमाई अभी भी 'Engaged Views' और 'Engaged Watch Hours' के आधार पर ही तय होगी.

ये भी पढ़ें: YouTube से कमाई करना होगा मुश्किल, दोगुना हुआ वॉच टाइम, Shorts क्रिएटर्स के लिए भी नया नियम

ये भी पढ़ें: YouTube Shorts में आया बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 2x Playback, Clear Screen Mode और कई नए फीचर्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

यह नया नियम प्लेटफॉर्म पर 24 अगस्त से लागू कर दिया गया है.