पति को छोड़ दूंगी लेकिन इंस्टाग्राम पर फोटो डालना नहीं छाेड़ूंगी, पत्नी रॉक्स - पड़ोसी शॉक्ड
social media addiction / ai image
Social Media Addiction: यह मामला सिर्फ एक कपल की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का एक नमूना है. क्या इंस्टाग्राम और रिश्तों में संतुलन बनाना इतना मुश्किल हो गया है? पढ़ें पूरी खबर
Social Media Addiction: सोशल मीडिया का बढ़ता चलन अब रिश्तों पर भी असर डाल रहा है. बिहार के पूर्णिया में एक हैरान करने वाला मामला (Purnia Bihar News) सामने आया, जहां एक महिला ने अपने पति से अलग होने की बात तो कबूल कर ली, लेकिन यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करना नहीं छोड़ सकती. यह जवाब कटिहार के एक दंपति के बीच चल रहे विवाद के दौरान सामने आया, जिसने सोशल मीडिया की लत और पारिवारिक रिश्तों पर इसके प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
क्या है पूरा मामला?
कटिहार के इस दंपति का विवाद तब सुर्खियों में आया जब पति ने पत्नी से इंस्टाग्राम पर लगातार फोटो डालने की आदत को लेकर आपत्ति जताई. पति का कहना था कि उनकी पत्नी दिनभर सोशल मीडिया पर समय बिताती है और परिवार को नजर अंदाज करती है. जवाब में पत्नी ने कहा, मैं तुम्हें छोड़ सकती हूं, लेकिन इंस्टाग्राम पर फोटो डालना मेरी जिंदगी का हिस्सा है, इसे नहीं छोड़ूंगी. इस बयान ने न केवल पति को, बल्कि आसपास के लोगों को भी हैरत में डाल दिया.
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सोशल मीडिया की लत का असर
यह घटना आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया की बढ़ती निर्भरता को दर्शाती है. मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इंस्टाग्राम जैसे प्लैटफॉर्म्स पर लाइक्स और कमेंट्स की चाहत लोगों को इस कदर जकड़ रही है कि वे वास्तविक रिश्तों से ऊपर इसे तरजीह देने लगे हैं. मनोचिकित्सक बता रहे हैं कि सोशल मीडिया की यह लत अब तलाक और पारिवारिक तनाव का एक बड़ा कारण बन रही है.
लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी. कुछ यूजर्स ने इसे हास्यास्पद बताया, तो कुछ ने इसे गंभीर सामाजिक समस्या करार दिया. एक यूजर ने लिखा- यह आज की हकीकत है, लोग वर्चुअल दुनिया में इतना खो गए हैं कि असल जिंदगी पीछे छूट रही है.
यह मामला सिर्फ एक दंपति की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का एक नमूना है. क्या इंस्टाग्राम और रिश्तों में संतुलन बनाना इतना मुश्किल हो गया है? यह सवाल अब हर किसी के सामने है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










