भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला कब और कहां देखें लाइव? जान लें पूरी डिटेल
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Feb 2026 6:25 PM
India vs Pakistan T20 World Cup
India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें कोलंबो के मैदान में भिड़ेंगी. अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लीजिए मैच का समय क्या है, मुकाबला किस वेन्यू पर खेला जाएगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं.
जब भी भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होते हैं, वो सिर्फ एक मैच नहीं होता बल्कि जज्बातों की टक्कर होती है. यह मुकाबला इतिहास, रोमांच और करोड़ों फैंस की धड़कनों से जुड़ा होता है. दुनिया भर के लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब T20 World Cup 2026 में एक बार फिर ये दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं. आइए अब आपको बताते हैं कि आप ये मैच कब और कहां देख सकते हैं.
IND vs PAK मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच आज का हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान, सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. यानि फैंस को आधा घंटा पहले से ही रोमांच शुरू हो जाएगा. टॉस किसके नाम रहेगा और कौन पहले बल्लेबाजी करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.
IND vs PAK मैच कहां देखें?
अगर आप भारत बनाम पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला मिस नहीं करना चाहते, तो इसे आप Star Sports नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, जो लोग मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना पसंद करते हैं, वे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि ऑनलाइन मैच देखने के लिए आपके पास वैलिड सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मुकाबले में कैसी हो सकती है प्लेइंग 11, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










