WhatsApp New Features: 4 नये धांसू फीचर्स बदल देंगे कॉल से लेकर चैटिंग तक का एक्सपीरिएंस
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Dec 2024 10:50 AM
WhatsApp New Features: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए चार नये कॉलिंग फीचर्स पेश किये हैं. कंपनी का दावा है कि इससे यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर हो जाएगा.
WhatsApp New Features: दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हॉट्सऐप, समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नये फीचर्स पेश करता है. इसी कड़ी में इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए चार नये कॉलिंग फीचर्स पेश किये हैं. कंपनी ने बताया है कि हर दिन 2 अरब से ज्यादा कॉल्स व्हॉट्सऐप पर की जाती हैं.
कॉल पर पार्टिसिपेंट्स चुनने का ऑप्शन
मेटा प्लैटफॉर्म्स के इंस्टैंट मैसेंजर पर सर्दी की छुट्टियों से पहले, मोबाइल और डेस्कटॉप वर्जन के लिए इन नये फीचर्स को जोड़ा गया है. ये फीचर्स खासकर वीडियो और वॉयस कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाएंगे. नये WhatsApp Group Calling फीचर के तहत अब यूजर्स को कॉल पर पार्टिसिपेंट्स चुनने का ऑप्शन मिलेगा. पहले, ग्रुप कॉल पर सभी को एक साथ कॉल जाती थी, लेकिन अब आप चुन सकते हैं कि किसे कॉल करनी है, जिससे अन्य लोग परेशान नहीं होंगे.
इंस्टाग्राम वाले 10 नये इफेक्ट्स भी
WhatsApp Call पर इसके अलावा, 10 नये इफेक्ट्स दिये गए हैं, जो कॉलिंग में विविधता लाएंगे. ये इफेक्ट्स पहले इंस्टाग्राम पर उपलब्ध थे और अब व्हॉट्सऐप पर भी जोड़े गए हैं. व्हॉट्सऐप डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी एक नया कॉलिंग टैब मिलेगा, जिससे डायलर और कॉल लिंक क्रिएट करना आसान होगा. साथ ही, वीडियो कॉल की क्वालिटी को भी बेहतर किया गया है और अब आप 1:1 रेशियो में कॉल कर सकेंगे.
Beware Of WhatsApp Scam: एक मैसेज बन गया आफत, लुट गए 4 करोड़
Aadhaar Card Free Update Deadline Extend: फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ी, जानें नयी तारीख
Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat
Tech Tips: इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो कभी इधर-उधर नहीं जाएगी आपकी WhatsApp Chat
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










