Viral Video: सोशल मीडिया ने चमकाई CSK फैन गर्ल की किस्मत, क्यूट एक्सप्रेशन से बढ़ गए लाखों फॉलोवर्स

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: सोशल मीडिया ने चमकाई CSK फैन गर्ल की किस्मत, क्यूट एक्सप्रेशन से बढ़ गए लाखों फॉलोवर्स

Viral CSK Girl /x

Viral Video: गुवाहाटी की 19 वर्षीय आर्यप्रिय भुइयां, जो हाल ही में आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान वायरल हुई थीं, अब उन्होंने स्विगी और यस मैडम जैसी नामी कंपनियों के साथ ब्रांड डील्स साइन कर ली हैं.

विज्ञापन

CSK Fan Viral Video: गुवाहाटी की 19 वर्षीय आर्यप्रिया भुइयां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान तब वायरल हो गई, जब एमएस धोनी के आउट होने पर उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और आर्यप्रिया नई मीम टेम्पलेट का चेहरा बन गई. कुछ ही दिनों में उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 800 से बढ़कर 3 लाख से अधिक हो गए. इसके साथ ही उन्हें स्विगी और यस मैडम जैसी कंपनियों से ब्रांड डील भी मिलने लगी है.

CSK Fan Viral Video: Swiggy और YesMadam के साथ हुआ कोलैब  

इंस्टाग्राम पर आर्यप्रिय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्विगी इंस्टामार्ट के साथ एक प्रोजेक्ट पर कोलैबरेट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “कोलैब फॉर अ रीजन.” वहीं, एक अन्य वीडियो में वह एक और बड़ी ब्रांड ‘यस मैडम’ के साथ सहयोग करती दिख रही हैं. इस वीडियो में एक ओवरले टेक्स्ट लिखा है, “जब धोनी आउट हुए तो मुझे दुख हुआ, लेकिन फिर मुझे ‘यस मैडम’ से फ्री कोरियन क्लीनअप मिला.” आर्यप्रिय ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “उप्स से हैप्पी मोमेंट तक, धन्यवाद YesMadam.”

CSK Fan Viral Video: सोशल मीडिया की सक्ति है अपरंपार 

वायरल होने से पहले आर्यप्रिय सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं थीं और उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ 1,000 से भी कम फॉलोअर्स थे. वह कभी-कभी अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि उनकी पोस्ट को इतना ज्यादा ध्यान मिलेगा. हालांकि, एक वायरल वीडियो के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक 800 से बढ़कर 3.81 लाख तक पहुंच गई.

हालांकि शुरुआत में यह ध्यान उन्हें थोड़ा असहज लगा, लेकिन उनके दोस्त और परिवार इस नए अनुभव को लेकर बेहद उत्साहित और सहयोगी रहे. उन्होंने माना कि यह सबकुछ थोड़ा भारी जरूर था, लेकिन दोस्तों ने उन्हें खूब प्रोत्साहित किया और परिवार इस अचानक मिली लोकप्रियता और प्यार से बेहद खुश है.

यह भी पढ़े: VIRAL: सोशल मीडिया पर छाया हुलुलुलु गाना कहां से आया? क्या है गुजरात कनेक्शन?

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola