अब आधार अपडेट होगा घर बैठे, आ रहा है Aadhaar App का फुल वर्जन, QR वेरिफिकेशन से लेकर मिलेंगे कई फीचर्स

Updated at : 27 Jan 2026 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar App Full Version

आधार ऐप

अब आइडेंटिटी प्रूफ के लिए न तो बार-बार आधार कार्ड निकालने की झंझट रहेगी और न तो नाम-पता अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर्स के चक्कर लगाने की. क्योंकि, UIDAI 28 जनवरी को Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है, जो आपके स्मार्टफोन को ही आपकी डिजिटल पहचान बना देगा. इस अपडेट के बाद आधार वेरिफिकेशन मोबाइल से चंद सेकंड में हो सकेगा और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल व पता जैसी जानकारियां भी घर बैठे अपडेट की जा सकेंगी.

विज्ञापन

Aadhaar App Full Version: अगर आप बार-बार आधार कार्ड निकालने और पहचान साबित करने की झंझट से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है. आपका स्मार्टफोन ही जल्द आपका डिजिटल पहचान पत्र (Identity Card) बनने वाला है, जिससे आपको हर जगह अपना आधार लेकर नहीं घूमना पड़ेगा. इतना ही नहीं, अब आधार में नंबर और पता अपडेट कराने के लिए आपको आधार केंद्रों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे.

लॉन्च होने वाला है Aadhaar App का फुल वर्जन

UIDAI कल 28 जनवरी को नए Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है. UIDAI ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी है. UIDAI के मुताबिक, अभी जो Aadhaar App यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें कई जरूरी फीचर्स लिमिटेड हैं, लेकिन 28 जनवरी के बाद ये सभी फीचर्स एक्टिव हो जाएंगे, जिससे ऐप पहले से कहीं ज्यादा काम का बन जाएगा. ऐसे में इस अपडेट के बाद Aadhaar App सिर्फ एक डॉक्यूमेंट दिखाने वाला ऐप नहीं रहेगा, बल्कि आइडेंटिटी वेरिफिकेशन का पूरा डिजिटल सॉल्यूशन बन सकता है.

अब Aadhaar Card साथ रखने की नहीं होगी जरूरत

UIDAI की पोस्ट में जिस फीचर पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है, वो है फिजिकल Aadhaar Card से छुटकारा. आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च होने के बाद आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. जरूरत के समय मोबाइल के जरिए ही आसानी से आइडेंटिटी वेरिफिकेशन हो जाएगी.

आधार ऐप के फुल वर्जन में क्या होगा नया?

लॉन्च होने के बाद Aadhaar App में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. सबसे अहम बदलाव यह है कि अब यूजर्स सिर्फ अपना ही नहीं, बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति का आधार भी आसानी से वेरिफाई कर पाएंगे. अभी तक आधार ऐप का इस्तेमाल सिर्फ अपना Aadhaar दिखाने या QR Code के जरिए डिटेल शेयर करने तक लिमिटेड था.

मौजूदा सिस्टम में सामने वाला व्यक्ति QR Code स्कैन कर आधार की वैधता आसानी से चेक नहीं कर पाता था, जिससे कई बार वेरिफिकेशन में देरी होती थी. लेकिन फुल वर्जन आने के बाद यह समस्या खत्म हो सकती है. नए फीचर के जरिए आधार वेरिफिकेशन ज्यादा फास्ट, आसान और भरोसेमंद हो जाएगा, जिससे पहचान से जुड़े काम मिनटों में पूरे किए जा सकेंगे. साथ ही होटल, ऑफिस या अन्य जगहों पर जहां आधार वेरिफिकेशन जरूरी होते हैं, वहां ऐप-बेस्ड वेरिफिकेशन से काम मिनटों में पूरा हो सकेगा.

मिल सकते हैं ये नए अपडेट फीचर्स

नये Aadhaar App में अपडेट के बाद यूजर्स अपने आधार कार्ड में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पता खुद से अपडेट कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: आपका आधार नंबर कहीं गलत हाथों में तो नहीं? ऐसे चेक करें हिस्ट्री और जानें कहां-कहां हुआ इस्तेमाल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola