CES 2026: इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इन 5 गैजेट्स ने खींचा सबका ध्यान, क्या आपकी नजर पड़ी?

Updated:
विज्ञापन
CES 2026: इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में इन 5 गैजेट्स ने खींचा सबका ध्यान, क्या आपकी नजर पड़ी?

CES 2026: CES 2026 में 6 से 9 जनवरी तक दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों ने अपने नए गैजेट्स और इनोवेशन पेश किए. इस साल शो का फोकस पूरा AI पर रहा. यहां आज हम उन गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

विज्ञापन

CES 2026: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो यानी CES 2026 की शुरुआत 6 जनवरी (मंगलवार) को हुई थी और यह सालाना टेक इवेंट 9 जनवरी यानी आज खत्म हो रहा है. इस मेगा टेक शो में दुनिया भर की बड़ी टेक कंपनियां और डिवाइस मेकर्स अपने नए गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी इनोवेशन पेश कर रही हैं. इस साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में ज्यादातर ध्यान आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) पर रहा. यहां आज हम उन गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

लॉलीपॉप स्टार (Lollipop Star)

लॉलीपॉप स्टार नाम की यह अनोखी कैंडी CES में शुरू से ही लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही. Lava Tech Brands नाम की कंपनी ने इसे बनाया है, जो खाते समय म्यूजिक बजाती है. करीब 8.99 डॉलर की कीमत वाली इस कैंडी में कंपनी ने बोन इंडक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. जैसे ही इसे पीछे के दांतों से काटा जाता है, लॉलीपॉप के जरिये म्यूजिक सीधे सुनाई देने लगता है.

Lollipop Star
Lollipop star

प्रोजेक्ट एवा (Project Ava)

Razer का AI गेमिंग असिस्टेंट Project Ava अपने अलग ‘बॉडी’ वाले डिजाइन को लेकर गेमिंग कम्युनिटी में काफी चर्चा रही. CES 2026 में कंपनी ने अपने रियल-टाइम गेमिंग को-पायलट Project Ava को एक सिलिंडर शेप डिवाइस में दिखाया, जिसे डेस्क पर रखा जा सकता है. यह डिवाइस गेम खेलते समय तुरंत टिप्स देता है और लाइव कमेंट्री के जरिए खिलाड़ियों की मदद करता है.

Project Ava
Project ava

Shokz OpenFit Pro Earbuds

Shokz के OpenFit Pro ईयरबड्स हाल की उपयोगी इनोवेशन में से एक हैं. इनका ओपन-ईयर डिजाइन कान के अंदर नहीं जाता, बल्कि बाहर ही फिट रहता है, जिससे म्यूजिक सुनते हुए भी आसपास की आवाजें साफ सुनाई देती हैं. इसी वजह से ये ईयरबड्स आउटडोर इस्तेमाल और वर्कआउट के लिए काफी बढ़िया माने जाते हैं.

Shokz OpenFit Pro Earbuds
Shokz openfit pro earbuds

साइबर पेट (Cyber Pet)

अगर आपको कुत्तों या बिल्लियों से एलर्जी है, लेकिन फिर भी एक प्यारा सा साथी चाहिए, तो चीन की टेक कंपनी Ollobot ने इसका भविष्य वाला हल पेश किया है. कंपनी ने OlloNi नाम का एक बैंगनी रंग का साइबर पेट दिखाया है, जो पहियों पर चलता है. इसके मुलायम से कान के पीछे सहलाते ही इसकी बड़ी-बड़ी डिजिटल आंखें खुल जाती हैं.

Cyber Pet
Cyber pet

लेगो स्मार्ट प्ले सिस्टम (Lego Smart Play System)

Mashable के Best Future Tech अवॉर्ड जीतने वाला Lego Smart Play System देखने में भले ही एक साधारण 2×8 लेगो ब्रिक लगे, लेकिन इसमें बहुत कुछ छिपा है. इस छोटे से लेगो पीस के अंदर लाइट, साउंड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर लगे हैं, जिनकी मदद से यूजर अपनी लेगो क्रिएशंस को जिंदा जैसा बना सकते हैं.

Lego Smart Play System
Lego smart play system

यह भी पढ़ें: CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola