ePaper

Blinkit ऑर्डर मिलने के मात्र 10 मिनट में पहुंचाएगा नया iPhone 15

Updated at : 24 Sep 2023 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Blinkit ऑर्डर मिलने के मात्र 10 मिनट में पहुंचाएगा नया iPhone 15

get apple iPhone 15 in 10 minutes - ऐपल ने शुक्रवार से ऐपल आईफोन के इन नये मॉडलों की बिक्री शुरू कर दी. इनकी कीमत 79,900 रुपये से 1,99,900 रुपये तक है. ब्लिंकिट ने पिछले साल भी ऐपल आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की थी.

विज्ञापन
undefined

Blinkit to deliver new iPhone in 10 minutes of order : उत्पादों की त्वरित आपूर्ति करने वाला ई-कॉमर्स मंच ब्लिंकिट आईफोन 15 एवं आईफोन 15 प्लस का ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के अंदर ही उसे ग्राहक तक पहुंचा देगा. मंच ने इसके लिए ऐपल प्रीमियम रीसेलर यूनिकॉर्न के साथ साझेदारी की है.

undefined

ब्लिंकिट कंपनी ने कहा कि यह सुविधा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में दी जाएगी. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है.

Also Read: iPhone 15 खरीदनेवालों के लिए रिलायंस जियो का जबरदस्त ऑफर, देखें
undefined

ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलबिंदर ढींढसा ने बताया, हम आईफोन 15 की कुछ ही मिनटों में आपूर्ति करने के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी कर रोमांचित हैं. हमें यकीन है कि इससे हमारे ग्राहकों को बेहद खुशी होगी, जो बहुप्रतीक्षित उत्पादों को फौरन ही अपने दरवाजे पर पहुंचाने की सुविधा की सराहना करेंगे.

undefined

ढींढसा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्लिंकिट 10 मिनट के भीतर ही ग्राहकों तक आईफोन पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा, ऐपल आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस अब दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में ब्लिंकिट प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.

Also Read: iPhone 15 ने तोड़ डाला iPhone 14 का रिकॉर्ड, जानिए पूरी बात
undefined

ऐपल ने शुक्रवार से ऐपल आईफोन के इन नये मॉडलों की बिक्री शुरू कर दी. इनकी कीमत 79,900 रुपये से 1,99,900 रुपये तक है. ब्लिंकिट ने पिछले साल भी ऐपल आईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो के लिए यूनिकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola