Swiggy XL: फेस्टिव सीजन पर नयी पेशकश, IPO से पहले लॉन्च की फ्लीट सर्विस

Swiggy
Swiggy XL: 10 मिनट में फूड डिलीवरी के बाद स्विगी ने एक और बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने अब बड़े ऑर्डर की डिलीवरी के लिए एक्सएल फ्लीट पेश किया है.
Swiggy XL: ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने बड़े ऑर्डर को एक बार में पूरा करने के लिए औपचारिक रूप से एक्सएल फ्लीट को पेश किया. इससे कुछ ही घंटों पहले स्विगी ने खान-पान के उत्पाद 10 मिनट में पहुंचाने वाली सेवा बोल्ट पेश की थी. हालांकि यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है. स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी लाने की तैयारी कर रही है.
पिछले कुछ सप्ताह से पायलट आधार पर चल रहे इस ‘एक्सएल’ फ्लीट को शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में औपचारिक रूप से शुरू किया गया. स्विगी ने कहा, अपने आधिकारिक शुरुआत पर स्विगी एक्सएल ईवी बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 580 से अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन के डब्बे वितरित किये. यह सेवा जिला प्रशासन को निःशुल्क प्रदान की गई.
स्विगी फूड मार्केटप्लेस के राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि खाद्य वितरण सेवाएं नये उपभोग अवसरों और आपूर्ति को बढ़ावा देकर तथा उपभोक्ता आधार के विस्तार को सक्षम बनाकर भारत में खान-पान (एफ एंड बी) क्षेत्र की समग्र वृद्धि में मदद कर रही हैं. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, भाकू ने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस सेवा को और शहरों में भी शुरू किया जाएगा.
Swiggy Bolt: 10 मिनट में खाना पहुंचाएगी स्विगी, शुरू की नयी सर्विस बोल्ट
What Is Swiggy Incognito: सीक्रेट पार्टी करनेवालों की मौज, स्विगी लाया खास फीचर
Zomato, Swiggy पर खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, बढ़ेगा प्लेटफॉर्म शुल्क
Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ
Swiggy UPI: स्विगी यूजर्स को मिला यह खास फीचर, अब ऐप से ही कर पाएंगे पेमेंट, यहां जानें पूरी प्रॉसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










