फोन भीगने पर क्या करें और क्या न करें?

स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराएं नहीं. जानिए 5 आसान और असरदार टिप्स जो आपके फोन को बचा सकते हैं और डेटा सुरक्षित रख सकते हैं.
बरसात में भीगना हो या गलती से फोन बाल्टी में गिर जाए़, ऐसे हादसे किसी भी वक्त हो सकते हैं. पानी से भीगा स्मार्टफोन तुरंत खराब हो सकता है, लेकिन सही कदम उठाकर आप नुकसान को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं पांच आसान टिप्स जो आपके फोन को बचा सकते हैं.
1. तुरंत स्विच ऑफ करें
सबसे पहला और जरूरी कदम है- फोन को तुरंत स्विच ऑफ करना. पानी के संपर्क में रहते हुए बिजली का प्रवाह शॉर्ट सर्किट कर सकता है. अगर बैटरी, सिम या मेमोरी कार्ड निकालने का विकल्प है तो तुरंत निकाल दें.
2. बाहर से सुखाएं
फोन को मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें और हल्के से झटकें ताकि पोर्ट्स से पानी निकल सके. ध्यान रहे- हेयर ड्रायर, माइक्रोवेव या धूप का इस्तेमाल न करें. ज्यादा गर्मी से अंदरूनी पार्ट्स खराब हो सकते हैं.
3. चावल का झूठा इलाज भूल जाएं
अक्सर लोग फोन को चावल में डाल देते हैं, लेकिन यह तरीका कारगर नहीं है. बेहतर है कि फोन को सूखी और हवादार जगह पर रखें. अगर सिलिका जेल पैकेट्स मिल जाएं तो और भी अच्छा. कम से कम 24-48 घंटे तक फोन को ऐसे ही छोड़ दें.
4. चेतावनी संकेत देखें
फोन चालू करने के बाद ध्यान दें- स्क्रीन झिलमिलाना, आवाज बिगड़ना, चार्जिंग समस्या या ज्यादा गर्म होना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत सर्विस सेंटर जाएं. देर करने से फोन के पार्ट्स के अंदर जंग लग सकती है.
5. डेटा सुरक्षित करें
फोन ठीक होने पर तुरंत बैकअप लें. पानी से हुए नुकसान का असर कई बार बाद में भी दिख सकता है. क्लाउड या कंप्यूटर पर डेटा सेव करना सबसे सुरक्षित तरीका है. आगे से वाॅटरप्रूफ कवर और फोन की IP रेटिंग जरूर देखें.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का पावर बटन सिर्फ ऑन-ऑफ नहीं करता, छिपे हैं कई कमाल के फीचर्स
यह भी पढ़ें: क्या गलत टेम्पर्ड ग्लास चूस ले रहा आपके फोन की बैटरी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










